ब्रेकिंग
परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ....ज्वेलरी शॉप में कस्टमर बनकर आए बदमाश, दुकानदार को चकमा देकर 22 लाख के गहने ले भागेपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ....ज्वेलरी शॉप में कस्टमर बनकर आए बदमाश, दुकानदार को चकमा देकर 22 लाख के गहने ले भागेपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार

बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र: सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष का जोरदार हंगामा, रेप के आरोपी IAS अधिकारी संजीव हंस को बर्खास्त करने की मांग

PATNA: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का चौथा दिन है। आज विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। रेप के आरोपी IAS अधिकारी संजीव हंस को बर्खास्

बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र: सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष का जोरदार हंगामा, रेप के आरोपी IAS अधिकारी संजीव हंस को बर्खास्त करने की मांग
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का चौथा दिन है। आज विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। रेप के आरोपी IAS अधिकारी संजीव हंस को बर्खास्त करने की मांग को लेकर विपक्षी सदस्य वेल में पहुंच गए और जोरदार नारेबाजी की। सरकार पर भ्रष्टाचारी अधिकारियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए विपक्ष के विधायक हंगामा कर रहे थे। स्पीकर के कहने पर मार्शल्स वेल में पहुंचे और विधायकों के हाथ से प्ले कार्ड छीन लिया। हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही जारी है।


दरअसल, पांच दिनों तक चलने वाले बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र की शुरुआत होने के साथ विपक्ष विभिन्न मामलों को मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है। मानसून सत्र के पहले दिन बिहार में बढ़ते अपराध को विपक्ष ने मुद्दा बनाया और सदन में मजबूती के साथ सरकार से जवाब मांगा। इसके बाद राज्य में पुलों के धराशायी होने को मुद्दा बनाकर सरकार को घेरा।


वहीं बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिए जाने और बजट में बिहार की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए विपक्षी सदस्यों ने विधानमंडल के दोनों ही सदनों में जोरदार हंगामा मचाया और अब मानसून सत्र के चौथे दिन विपक्ष ने बिजली विभाग के सचिव और बिहार के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजीव हंस को बर्खास्त करने की मांग को लेकर जोरदार हंगामा किया है। विपक्ष का आरोप है कि सरकार भ्रष्टाचारी अधिकारियों का संरक्षण कर रही है।


विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने संजीव हंस के मुद्दे को सदन में उठाया और उन्हें बर्खास्त करने की मांग को लेकर सदन में जोरदार नारेबाजी की। विपक्षी विधायक वेल में पहुंच गए और स्पीकर से भ्रष्टाचार और रेप के आरोपी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। स्पीकर के कहने पर मार्शल्स वेल में पहुंचे और विधायकों के हाथ से प्ले कार्ड छीन लिया। हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही जारी रही।


बता दें कि बिहार के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजीव हंस पर एक महिला ने रेप के आरोप लगाए थे। आरोप को सही पाते हुए एसएसपी के निर्देश पर संजीव हंस के खिलाफ रेप का मामला दर्ज हुआ था। इसके साथ ही साथ भ्रष्टाचार के भी गंभीर आरोप संजीव हंस पर हैं। पिछले दिनों आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर ईडी ने संजीव हंस के ठिकानों पर छापेमारी की थी। विपक्ष का आरोप है कि सरकार रेप और भ्रष्टाचार के आरोपी अधिकारी को बचाने की कोशिश कर रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें