ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

बड़ी खबर : लालू यादव को मिली जमानत

RANCHI : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। लालू प्रसाद यादव को रांची हाई कोर्ट ने चारा घोटाले से जुड़े एक मामले में जमानत दे दी है। रांची

बड़ी खबर : लालू यादव को मिली जमानत
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। लालू प्रसाद यादव को रांची हाई कोर्ट ने चारा घोटाले से जुड़े एक मामले में जमानत दे दी है। रांची हाई कोर्ट के न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह की अदालत ने लालू यादव को जमानत दी है। लालू यादव को डोरंडा ट्रेजरी से अवैध निकासी के मामले में जमानत दे दी गई है। आपको बता दें कि लालू यादव के खिलाफ चारा घोटाले से जुड़े कई मामले चल रहे हैं। डोरंडा ट्रेजरी से अवैध निकासी के मामले में लालू यादव को सजा सुनाई गई थी इसके बाद से लालू यादव जेल में थे। 


रांची हाई कोर्ट ने लालू यादव को आधी से ज्यादा सजा काट लेने के आधार पर जमानत दी है। लालू यादव के वकीलों की तरफ से उनकी सेहत का हवाला देते हुए रांची हाई कोर्ट में यह कहा गया था कि उनको जो सजा दी गई है उसकी आधी मियाद आरजेडी सुप्रीमो ने पूरी कर ली है। अब लालू यादव को जमानत मिलने के बाद रांची से लेकर पटना तक में खुशी की लहर दौड़ गई है। 


लालू यादव को जमानत देते हुए कोर्ट ने कई शर्ते भी रखी है हालांकि अभी जमानत के पूरे आदेश का इंतजार हो रहा है। आज पटना में राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया है। लालू यादव को जमानत मिलने के बाद इफ्तार पार्टी का रंग खूब चढ़ने वाला है। अब लालू यादव को कोर्ट से फैसले की कॉपी मिलने के बाद जब जेल से बाहर आने की प्रक्रिया शुरू होगी। लालू यादव फिलहाल दिल्ली एम्स में अपना इलाज करा रहे हैं। 

इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें