ब्रेकिंग
फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख

RJD राज्य परिषद की बैठक में शामिल नहीं होंगे लालू यादव, मीसा और तेजप्रताप को अगली कतार में जगह नहीं

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल के लिए आज का दिन बेहद खास है. आरजेडी के राज्य परिषद की बैठक आज प्रदेश कार्यालय में बुलाई गई है. बैठक के लिए मंच पूरी तरह से तैयार हो चुका है, लेकिन ब

RJD राज्य परिषद की बैठक में शामिल नहीं होंगे लालू यादव, मीसा और तेजप्रताप को अगली कतार में जगह नहीं
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल के लिए आज का दिन बेहद खास है. आरजेडी के राज्य परिषद की बैठक आज प्रदेश कार्यालय में बुलाई गई है. बैठक के लिए मंच पूरी तरह से तैयार हो चुका है, लेकिन बड़ी खबर यह आ रही है कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज की इस बैठक में शामिल नहीं होंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक लालू यादव आज भीड़भाड़ की वजह से बैठक से दूर रहेंगे। हालांकि वह पटना में ही है. लालू यादव के लिए राज्य परिषद की बैठक में कोई कुर्सी नहीं लगाई गई है.




एक और खास बात यह है कि राज्य परिषद की बैठक के लिए जो मंच तैयार किया गया है, उसमें अगली कतार में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के अलावा वरिष्ठ नेता शरद यादव प्रदेश, अध्यक्ष जगदानंद सिंह, पार्टी के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी तनवीर हसन के अलावे राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी के लिए ही अगली कतार में कुर्सी लगाई गई है. लालू यादव की बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद मिसा भारती और बड़े बेटे मंत्री तेज प्रताप यादव को भी अगली कतार में जगह नहीं मिली है. इन दोनों के लिए पीछे की लाइन में कुर्सी लगाई गई है. मंच पर जो कुर्सियां लगाई गई हैं बजाप्ता उस पर बैठने वाले नेताओं का नाम लिखा हुआ है.




आपको बता दें, आरजेडी के राज्य परिषद की आज बैठक आयोजित की गई है. इस बैठक में राज्यभर के प्रतिनिधि शामिल होंगे. जगदानंद सिंह को आज प्रमाण पत्र सौंपा जाएगा. दरअसल, जगदानंद सिंह को एक बार फिर आरजेडी का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है. आज की होने वाली बैठक इसलिए भी ख़ास मानी जा रही है क्योंकि इसमें राष्ट्रीय चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा की जाएगी. 10 अक्टूबर को दिल्ली में अधिवेशन खुला है और खुले अधिवेशन में अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा.


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें