ब्रेकिंग
नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएंBihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामनाबिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जाननालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएंBihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामनाबिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

RJD नेता की हत्या के बाद भड़के तेजस्वी ने नीतीश पर साधा निशाना, बोले.. बिहार में घर से बाहर निकलना मना है

PATNA : बिहार में अनकंट्रोल्ड क्राइम और कटिहार में आरजेडी नेता की हत्या के बाद भड़के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। सुबह-सवेरे बिहार म

RJD नेता की हत्या के बाद भड़के तेजस्वी ने नीतीश पर साधा निशाना, बोले.. बिहार में घर से बाहर निकलना मना है
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में अनकंट्रोल्ड क्राइम और कटिहार में आरजेडी नेता की हत्या के बाद भड़के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। सुबह-सवेरे बिहार में अपराधिक घटनाओं को लेकर नीतीश सरकार को आईना दिखाया है। तेजस्वी ने कहा है कि बिहार में घर से निकलना मना है क्योंकि यहां अपराधियों का कहर है। हर तरफ नरसंहार हो रहा है और बिहार में लाशों का ढेर लगा हुआ है। 


तेजस्वी ने राज्य में हुए आपराधिक घटनाओं से जुड़ी खबरों को साझा करते हुए ट्वीट किया है तेजस्वी ने अपने ट्वीट में लिखा है.. बिहार में घर से निकलना नहीं बाहर है क्योंकि... अपराधियों का कहर है चहुँओर नृशंस नरसंहार है लाशों का ढ़ेर अपार है शू-शासन अपरम्पार है पुलिस निर्दोष का फोड़ती कपार है ज़हरीली शराब की बहती बयार है अपराध के ड़बल इंजन का बहार है हाँ भैया, यही तो असली नीतीशे कुमार है। 


शनिवार को कटिहार में आरजेडी नेता की गोली मारकर हत्या कर डी गई थी. कटिहार के आजमनगर प्रखंड अंतर्गत सलमारी स्थित काली मंदिर के पास अपराधियों ने आरजेडी नेता निर्मल बुबना की  गोली मारकर हत्या कर दी. आपको बता दें कि निर्मल बूबना पंचायत चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव तक अपनी दावेदारी रखते थे लेकिन आज संध्या के समय बाइक सवार अपराधियों ने निर्मल बूबना के ऊपर एक दर्जन से ज्यादा राउंड फायरिंग की जिसमें निर्मल बुबना की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार अपराधी हत्या तक ही नहीं रुके उसके बाद सिद्धिविनायक पेट्रोल पंप मैं आकर पिस्तौल लहराते हुए पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को धमकाया एवं पिस्तौल के बल पर लाखों रुपए लूट लीए यह सारी घटनाएं सीसीटीवी में कैद हो गई।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें