ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

सीएम नीतीश के सामने सीधी शिकायत का मिलेगा फायदा, एक्शन को तैयार है सरकार

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री इन दिनों जनसंवाद यात्रा पर हैं। नीतीश कुमार लगातार उन इलाकों का दौरा कर रहे हैं जहां से नीतीश कुमार ने अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी। इसी कड़ी में नी

सीएम नीतीश के सामने सीधी शिकायत का मिलेगा फायदा, एक्शन को तैयार है सरकार
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री इन दिनों जनसंवाद यात्रा पर हैं। नीतीश कुमार लगातार उन इलाकों का दौरा कर रहे हैं जहां से नीतीश कुमार ने अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी। इसी कड़ी में नीतीश कुमार बुधवार को नालंदा में थे और यहां पुराने सहयोगियों और कार्यकर्ताओं से उन्होंने सीधा संवाद किया। नीतीश कुमार को सामने देख नालंदा के पुराने साथियों और कार्यकर्ताओं ने अपने मन की व्यथा सुनाई। उनके पास शिकायतों का अंबार भी था लिहाजा नीतीश जब सामने आए तो दिल की सारी बात बता डाली। अब इस मामले में सरकार एक्शन की तैयारी में है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जिन लोगों ने सीधी शिकायत की उन लोगों की समस्याएं जल्द खत्म हो सकती हैं। मुख्यमंत्री ने शिकायत करने वाले पुराने सहयोगियों और कार्यकर्ताओं को भरोसा दिया कि उनकी समस्याओं पर उचित कार्यवाई होगी। पुराने साथियों का सहयोग हमेशा मिलते रहा है। नीतीश ने कहा कि उनकी मोहब्बत का ही नतीजा है कि आज बिहार में सुशासन की सरकार है। अपने पुराने साथियों का धन्यवाद दिया और साथ ही साथ यह भी कह दिया की समस्याओं को लेकर होने की जरूरत नहीं हर मामले में कार्रवाई होगी।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पुराने संसदीय क्षेत्र बाढ़ से जन संवाद यात्रा की शुरुआत की थी। बाढ़, बख्तियारपुर के बाद नीतीश कुमार अब नालंदा के दौरे पर हैं। नालंदा में लगातार वह पुराने साथियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। पहले भी बिहार में कई यात्राएं कर चुके हैं सरकारी स्तर पर उनकी यात्राओं में पहले जनसभाएं ज्यादा होती थी लेकिन अब नीतीश कुमार सामने से वन टू वन मीटिंग करते नजर आते हैं। जाहिर है नीतीश अपनी पुरानी छवि बार फिर को एक बार फिर से समर्थकों के बीच रखना चाहते हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें