ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

पटना पहुंचे RCP सिंह ने नीतीश पर बोला हमला, लालू के दरबार में मत्था टेकने से ज्यादा कुछ बचा नहीं

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली जाते ही पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह पटना पहुंचे। उनके समर्थकों ने पटना एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इस दौरान आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला

पटना पहुंचे RCP सिंह ने नीतीश पर बोला हमला, लालू के दरबार में मत्था टेकने से ज्यादा कुछ बचा नहीं
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली जाते ही पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह पटना पहुंचे। उनके समर्थकों ने पटना एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इस दौरान आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में बाढ़ और सुखाड़ है, किसान पस्त है और नीतीश कुमार दिल्ली में मस्त हैं। यह विपक्षी एकता नहीं पक्षी एकता है। आरसीपी ने कहा कि पटना में केसीआर आए उठ बैठ होते रहे। बिहार की जनता ने उनपर विश्वास किया और उन्होंने सबको धोखा दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पर उम्र हावी हो गया है। 



बिहार में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं


आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार केंद्र सरकार पर उंगली उठाते हैं कि देश में कोई काम नहीं हुआ। आज पहली बार इस देश के लिए गौरव की बात है कि भारत ने दुनिया भर में अर्थव्यवस्था में पांचवां स्थान प्राप्त कर लिया है। हम उस इंग्लैंड से आगे निकल गए, जिसने हमारे ऊपर शासन किया था। लेकिन नीतीश कुमार का कहना है कि देश में काम नहीं हुआ है। पहले वे अपना काम देखें कि उन्होंने राज्य में क्या किया है। बिहार में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं है। बिहार को विकसित प्रदेश बनाने के लिए नीतीश कुमार को जनता ने जनादेश दिया लेकिन वे दिल्ली पहुंचे हुए हैं। नीतीश कुमार को काम में मन नहीं लग रहा है इसलिए वे समय काट रहे हैं और जनता दरबार कर रहे हैं। 



सिर्फ समय काट रहे नीतीश 


पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि 17 सालो में आज तक कोई ऐसी व्यवस्था नहीं हुई कि गांव में और थानों में समस्या का समाधान हो सके। नीतीश कुमार जनता दरबार का खर्च बताएं। वाइट पेपर निकाल ले और बताएं कि जब से जनता दरबार लग रहा है तब से आज तक कितना खर्च हुआ है। नीतीश कुमार को काम करने में मन नहीं लग रहा है वह समय काट रहे हैं। नीतीश कुमार के पास कुछ नहीं है। वे कहते हैं कि उनके पास 7 पार्टियों का समर्थन है, लेकिन टिकट बांटने का समय आएगा तब पता चलेगा कि उनके पास कितना समर्थन है। सीएम नीतीश पर तंज कसते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि उन्हें एक चीज के लिए जनता मेडल देगी, वो है इधर से उधर जाने के लिए। वो कहीं भी स्थिर होकर काम नहीं कर सकते हैं। 



बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर बोले आरसीपी


जब पत्रकारों ने आरसीपी सिंह से पूछा कि आप बीजेपी कब ज्वाइन कर रहे तब जवाब में उन्होंने कहा कि बस आप देखते रहिए। मैं संगठन का आदमी हूं, बिहार में घूमता हूं, लोगों से मिलता हूं और अपने साथी से बात करता हूं। हमलोग जो भी निर्णय लेंगे बिहार के हित में होगा। हमारे लिए सारे ऑप्शन खुले हुए हैं। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें