ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

नीतीश के PM मैटेरियल पर तेजस्वी का तंज: BJP तय करे कि उन्हें प्रधानमंत्री मानेंगे या नहीं, थके हुए सीएम को देश तो नहीं मानेगा

PATNA: राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव दस दिनों के दिल्ली दौरे के बाद मंगलवार की रात पटना वापस लौट आये. पटना हवाई अड्डा पर पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी ने नीतीश कुमार के पी

नीतीश के PM मैटेरियल पर तेजस्वी का तंज: BJP तय करे कि उन्हें प्रधानमंत्री मानेंगे या नहीं, थके हुए सीएम को देश तो नहीं मानेगा
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव दस दिनों के दिल्ली दौरे के बाद मंगलवार की रात पटना वापस लौट आये. पटना हवाई अड्डा पर पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी ने नीतीश कुमार के पीएम मैटेरियल पर तंज कसा. तेजस्वी ने कहा कि ये तो बीजेपी तय कर ले कि नीतीश जी को प्रधानमंत्री मानेंगे या नहीं. बिहार को चौपट करने वाले थके हुए मुख्यमंत्री को देश तो प्रधानमंत्री पद के योग्य कभी नहीं मानेगा.


बिहार की दुर्दशा करने वाले पीएम बनने चले हैं

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में जेडीयू तीसरे नंबर की पार्टी है औऱ उसका सारा जनाधार लोकसभा की सिर्फ 40 सीटों तक सिमटा है. ऐसे में बीजेपी को तय कर लेना चाहिये कि वे नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनायेंगे या नहीं. तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार ने तो बिहार की दुर्दशा कर दी. वे थके हुए मुख्यमंत्री हैं जिनसे बिहार की सरकार और प्रशासन नहीं संभल रहा है. देश के लोग ऐसे नेता को पीएम पद के योग्य नहीं मानेंगे. लेकिन बिहार में दूसरे और तीसरे नंबर की पार्टी को इस मसले को सुलझा लेना चाहिये.


प्रधानमंत्री के फैसले का इंतजार

तेजस्वी ने कहा कि जातिगत जनगणना को लेकर प्रधानमंत्री से विस्तार से बात हुई. उन्हें इससे संबंधित हर बात बतायी गयी है. अब प्रधानमंत्री और सरकार को तय करना है कि वह जातिगत जनगणना कराती है या नहीं कराती है। 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें