ब्रेकिंग
बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपबिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंप

नगर निकाय चुनाव अपडेट : जानिए.. कितने चरणों में होगी मतगणना

PATNA : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारियां तेज़ हो चुकी है। इस चुनाव से जुड़ा ताज़ा अपडेट सामने आया है। नगर निकाय चुनाव के मतगणना का काम जिला स्तर पर होगा और इसे अधिकतम 11 चरणों में प

नगर निकाय चुनाव अपडेट : जानिए.. कितने चरणों में होगी मतगणना
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारियां तेज़ हो चुकी है। इस चुनाव से जुड़ा ताज़ा अपडेट सामने आया है। नगर निकाय चुनाव के मतगणना का काम जिला स्तर पर होगा और इसे अधिकतम 11 चरणों में पूरा किया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्देश जारी किया है कि निकाय में बूथों की संख्या और मतगणना के चक्र को ध्यान में रखते हुए हर एक हॉल में 5,10 या 14 टेबल निर्धारित की जाएगी। 



राज्य निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को सभी जिलों के जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी, नगरपालिका को निर्देश दिया है, जिसके मुताबिक़ 5,10 या 14 टेबुल इस तरह निर्किधारित किया जाए, जिससे हर मतगणना केंद्र की मतगणना अधिकतम 11 चक्र में उसी दिन पूरी हो सके। 



हर नगर निकाय के लिए अलग-अलग वोटिंग सेंटर बनाने की तैयारी है। अगर कोई मतगणना केंद्र किसी एक नगरपालिका के लिए तय किया गया है तो उस चरण में ही होने वाले किसी अन्य नगरपालिका का मतगणना उस केंद्र पर नहीं किया जाएगा। वहीं, आपको बता दें कि किसी बड़े परिसर या भवन में एक से ज्यादा वोटिंग सेंटर भी बनाए जा सकते हैं। आयोग ने इसको साफ़ कर दिया है।  



जानकारी के मुताबिक़ प्रत्येक सामान्य मतदान भवनवार पर कम से कम 1/4, एक ही भवन में तीन मतदान केंद्र होने पर 2/6 तथा एक ही भवन में चार या चार से अधिक मतदान केंद्र होने की स्थिति में 2 गुणा 1/4 के आधार पर तथा नक्सल क्षेत्र के मतदान भवनवार 2/8 के आधार पर सुरक्षा बलों की तैनाती करने का निर्देश दिया गया है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें