ब्रेकिंग
बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?

मिशन 2024 पर बिहार से बाहर जाएंगे नीतीश कुमार, उपेंद्र कुशवाहा ने कर दिया ऐलान

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री उम्मीदवार के चेहरा होंगे या नहीं, इस पर अब जेडीयू ने एक बार फिर बयान दिया है। महागठबंधन की सरकार बनते ही जेडीयू के सभी ने

मिशन 2024 पर बिहार से बाहर जाएंगे नीतीश कुमार, उपेंद्र कुशवाहा ने कर दिया ऐलान
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री उम्मीदवार के चेहरा होंगे या नहीं, इस पर अब जेडीयू ने एक बार फिर बयान दिया है। महागठबंधन की सरकार बनते ही जेडीयू के सभी नेता नीतीश को पीएम उम्मीदवार के रूप में स्थापित करने में जुट गए हैं। अब जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने इसको लेकर बड़ी जानकारी दी है। 




उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि सीएम नीतीश कुमार देशभर में विपक्ष को एकजुट करने दिल्ली समेत अलग-अलग राज्यों का दौरा करेंगे। 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को मात देने के लिए नीतीश कुमार के पास लगातार विपक्षी दलों के नेताओं के कॉल भी आ रहे हैं। सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कुशवाहा ने ये जानकारी दी है। 




कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया है कि बिहार में महागठबंधन सरकार आने के बाद जिन नेताओं के फोन आये हैं, सीएम उन्हें धन्यवाद देने भी जाएंगे। विपक्ष की एकता की कोशिश का दायित्व मुख्यमंत्री पर है। फिलहाल अन्य चीज़ों से ध्यान हटाकर नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट करने के मिशन में जुट गए हैं और इसके लिए वे सभी नेताओं से मिलेंगे।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें