ब्रेकिंग
कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो

मांझी ने अपनी इफ्तार पार्टी में चिराग और सहनी को बुलाया, BJP की परवाह नहीं

PATNA : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की तरफ से शुक्रवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने अपनी इफ्तार पार्टी में सभी राजनीतिक दलों के नेताओ

मांझी ने अपनी इफ्तार पार्टी में चिराग और सहनी को बुलाया, BJP की परवाह नहीं
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की तरफ से शुक्रवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने अपनी इफ्तार पार्टी में सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को न्योता दिया है। मांझी की इफ्तार पार्टी में एनडीए के नेता तो जुटेंगे ही साथ ही साथ महागठबंधन से जुड़े नेताओं को भी बुलावा भेजा गया है। तेजस्वी यादव के साथ-साथ लिफ्ट के नेता भी इफ्तार पार्टी में शामिल होंगे, लेकिन सबसे खास खबर चिराग पासवान और मुकेश सहनी से जुड़ी हुई है। पार्टी में इन दोनों युवा नेताओं को भी बुलावा भेजा है। 


हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव दानिश रिजवान ने बताया है कि चिराग पासवान और मुकेश सहनी दोनों इफ्तार पार्टी में शामिल होंगे। मांझी ने खुद इन्हें न्योता दिया है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का क्लियर स्टैंड है कि उनकी इफ्तार पार्टी में सभी दलों के नेता इकट्ठा हों। आपसी भाईचारे के लिहाज से मांझी इसे बेहद जरूरी मानते हैं, लेकिन मुकेश सहनी को इफ्तार पार्टी में बुलाना मांझी के लिए आसान काम नहीं था। नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने मुकेश सहनी को अपनी इफ्तार पार्टी का न्योता नहीं दिया, वजह मानी जा रही है कि इससे बीजेपी नाराज हो सकती है लेकिन मांझी को फिलहाल इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। 


चिराग पासवान के मामले में मांझी यही साहस नीतीश कुमार को लेकर दिखा रहे हैं। एनडीए में होने के बावजूद जीतन राम मांझी ने इफ्तार पार्टी में चिराग पासवान को बुलाया। चिराग पासवान को लेकर नीतीश कुमार का रवैया क्या रहा है यह बताने की जरूरत नहीं है। इसके बावजूद मांझी ने एक तरफ जहां नीतीश की नाराजगी का जोखिम उठाते हुए चिराग को बुलाया तो वहीं बीजेपी की परवाह किए बगैर मुकेश सहनी को। देखा जाए तो राजनीतिक जुटान के पैमाने पर मांझी का यह आयोजन सबसे बड़ा पॉलीटिकल इफ्तार बन सकता है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें