ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

मणिपुर में जेडीयू विधायकों की टूट पर बोले ललन सिंह, धनबल का प्रयोग कर रही बीजेपी

PATNA: जेडीयू की आज से राष्ट्रीय कारिकारिणी की दो दिवसीय बैठक होने वाली है। इसी बीच पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। मणिपुर में जेडीयू विधायकों क

मणिपुर में जेडीयू विधायकों की टूट पर बोले ललन सिंह, धनबल का प्रयोग कर रही बीजेपी
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: जेडीयू की आज से राष्ट्रीय कारिकारिणी की दो दिवसीय बैठक होने वाली है। इसी बीच पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। मणिपुर में जेडीयू विधायकों की टूट पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री धनबल का प्रयोग कर रहे हैं। बीजेपी ने महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में जो किया उससे पता चलता है कि 2024 के चुनाव को लेकर पीएम मोदी बौखलाए हुए हैं। 



बीजेपी जैसा महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में कर रही है, क्या वैसा बिहार में भी हो सकता है ? इसके जवाब में ललन सिंह ने कहा कि यहां लोगों के नस-नस में राजनीत भरा है। यहां बीजेपी को कोई फायदा नहीं होगा। एक बार उन्होंने भी पार्टी में अपना एजेंट लगाकर देख लिया। लेकिन इससे भी भारतीय जनता पार्टी को कोई फायदा नहीं हुआ। 



पत्रकारों ने ललन सिंह से पूछा कि बीजेपी कह रही है कि जेडीयू अपने विधायकों को संभाल नहीं पा रही वे गठबंधन को क्या संभालेंगे। इस पर ललन सिंह ने कहा कि बीजेपी ने महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में जो की उससे पता चलता है कि 2024 के चुनाव को लेकर उनकी चिंता बढ़ी हुई है। हमनें बीजेपी को हराकर अरुणाचल प्रदेश में 7 सीट जीता था और मणिपुर में छह सीट जीता था। प्रधानमंत्री धनबल का प्रयोग कर रहे हैं, जो सदाचार है। 



वहीं भ्रष्टाचार को लेकर ललन सिंह ने कहा कि जितने दागी लोग हैं वे अगर बीजेपी में चले जाएं तो वह साफ-सुथरे और धुले हुए हो जाते हैं। लेकिन बीजेपी का काम है विपक्षी पार्टियों पर कार्रवाई कराना और उनकी छवि खराब करने की कोशिश करना। सिंह ने कहा कि 2023 में जेडीयू राष्ट्रीय पार्टी बनेगी। बीजेपी इसे रोकने के लिए कितनी भी कोशिश कर ले, कोई फायदा नहीं होने वाला है। 2024 की चिंता बीजेपी को करनी चाहिए क्योंकि जुमलेबाज देश से विदा हो रहे हैं। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें