ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

मांझी से माले विधायक की मुलाकात पर बोले संतोष मांझी..वो हमारे तरफ आ जाए तो अच्छा रहेगा..उधर जंगलराज में बेकार फंसे हुए हैं

PATNA: 12 फ़रवरी को विधानसभा में फ़्लोर टेस्ट होना है। इससे पहले सियासी खेला होने की चर्चा आम है। जेडीयू विधायक दल की बैठक के बाद आरजेडी ने विधायक दल की बैठक बुलाई। उधर बलरामपुर से

मांझी से माले विधायक की मुलाकात पर बोले संतोष मांझी..वो हमारे तरफ आ जाए तो अच्छा रहेगा..उधर जंगलराज में बेकार फंसे हुए हैं
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: 12 फ़रवरी को विधानसभा में फ़्लोर टेस्ट होना है। इससे पहले सियासी खेला होने की चर्चा आम है। जेडीयू विधायक दल की बैठक के बाद आरजेडी ने विधायक दल की बैठक बुलाई। उधर बलरामपुर से माले विधायक महबूब आलम और सीवान के दरौली से माले विधायक सत्यदेव राम जीतन राम मांझी से मुलाकात करने पहुंच गये। बंद कमरे में बातचीत हुई। जिसके बाद यह चर्चा होने लगी की लालू ने मांझी को मनाने के लिए माले विधायक को दूत बनाकर भेजा। 


दिल्ली से पटना लौटे हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मंत्री संतोष सुमन से जब मीडिया ने पूछा कि माले के दो विधायकों ने आज जीतनराम मांझी से मुलाकात की है इस पर आपका क्या कहना है? मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए संतोष मांझी ने कहा कि मिलने दीजिए ना इससे क्या फर्क पड़ता है? 


हमलोग सोच रहे हैं कि वो हमारे तरफ आ जाए तो अच्छा रहेगा। उधर बेकार जंगलराज में फंसे हुए हैं। हमारे पास बहुमत है प्लोर टेस्ट में पास करेंगे। वो लोग ऐसे से ही टाय टाय फिस हो जाएंगे। हमारे पास यदि कोई विधायक आना चाहते हैं तो उनका स्वागत है। उनको रोक थोड़े ही सकते हैं। पूर्ण बहुमत से हमारी सरकार 12 तारीख को वापस आ रही है। 


वही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह से जब पूछा गया कि जेडीयू और आरजेडी ने विधायक दल की बैठक बुलाई क्या कांग्रेस भी बैठक करेगी। इस पर अखिलेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस की बैठक रोज चलती है। हमारे सारे विधायक समय पर आ जाएंगे हैदराबाद से उड़ गये हैं। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें