ब्रेकिंग
बिहार सरकार के अधिकारियों ने सार्वजनिक की संपत्ति: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से अमीर उनकी पत्नी, DGP विनय कुमार कितने धनवान?बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपबिहार सरकार के अधिकारियों ने सार्वजनिक की संपत्ति: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से अमीर उनकी पत्नी, DGP विनय कुमार कितने धनवान?बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप

लालू यादव पर हुए चार्जशीट पर बोले तेजस्वी, अभी ED का आना बाकी है

PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव दिल्ली रवाना हुए हैं। पटना एयरपोर्ट पहुंचते ही उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। लालू यादव और उनके परिवार पर हुए चार्ज शीट पर तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेप

लालू यादव पर हुए चार्जशीट पर बोले तेजस्वी, अभी ED का आना बाकी है
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव दिल्ली रवाना हुए हैं। पटना एयरपोर्ट पहुंचते ही उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। लालू यादव और उनके परिवार पर हुए चार्ज शीट पर तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी जब जब कमज़ोर पड़ती है तब वह जांच एजेंसियों को आगे कर देती है। बीजेपी को पता है कि वह महागठबंधन के आगे टिक नहीं पाएगी। वही वजह है कि कभी सीबीआई तो कभी ED को आगे कर दिया जा रहा है। 




वहीं, आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के इस्तीफे की अटकलों पर तेजस्वी यादव ने कहा कि जगदानंद सिंह से उनकी नाराजगी नहीं है। अगर ऐसा होता तो वे मुझे जरूर बताते। जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जगदानंद सिंह शामिल होंगे या नहीं तो इसपर तेजस्वी ने कहा कि यह उनको फैसला लेना है। 




पूर्व कानून मंत्री कार्तिकय सिंह पर तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी कह रही है कि वे आरजेडी के नेता हैं इसीलिए उनकी गिरफ्तारी नहीं हो रही है। लेकिन, कौन क्या कहता है इससे कोई मतलब नहीं है। बीजेपी महागठबंधन से घबरा गई है इसीलिए इस तरह का बयान दिया जा रहा है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें