ब्रेकिंग
तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद

बिहार चुनाव : तेजस्वी और तेजप्रताप के साथ चंद्रिका राय की किस्मत का आज होगा फैसला, लालू परिवार से जुड़ी हॉट सीटों पर सबकी नजर

PATNA : बिहार में दूसरे चरण का मतदान लालू परिवार के लिए बेहद खास है। लालू यादव के दोनों लाल तेज प्रताप और तेजस्वी के किस्मत पर आज जनता जनार्दन फैसला करेगी। महागठबंधन की तरफ से सीएम

बिहार चुनाव : तेजस्वी और तेजप्रताप के साथ चंद्रिका राय की किस्मत का आज होगा फैसला, लालू परिवार से जुड़ी हॉट सीटों पर सबकी नजर
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार में दूसरे चरण का मतदान लालू परिवार के लिए बेहद खास है। लालू यादव के दोनों लाल तेज प्रताप और तेजस्वी के किस्मत पर आज जनता जनार्दन फैसला करेगी। महागठबंधन की तरफ से सीएम पद के कैंडिडेट तेजस्वी यादव राघोपुर से चुनाव मैदान में हैं और वहां आज ही वोटिंग हो रही है जबकि बड़े भाई तेजप्रताप यादव महुआ सीट की बजाए इस बार हसनपुर से किस्मत आजमा रहे हैं। हसनपुर में भी आज ही मतदान हो रहा है। 


तेजप्रताप यादव के ससुर चंद्रिका राय की किस्मत का फैसला भी आज ही होना है। चंद्रिका राय एक बार फिर से पता विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं लेकिन इस बार उन्हें आरजेडी की बजाय जेडीयू ने उम्मीदवार बनाया है। चंद्रिका राय के लिए प्रचार में खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रचार कर चुके हैं और उनकी बेटी ऐश्वर्या राय भी चुनाव प्रचार में जुटी रही हैं। आरजेडी ने इस सीट पर चंद्रिका राय के खिलाफ छोटेलाल राय को उम्मीदवार बनाया है और यहां दोनों के बीच कांटे की टक्कर है। चंद्रिका राय और लालू परिवार के बीच रिश्तो में आई खटास के बाद इस चुनाव में परसा सीट पर सबकी नजर टिकी हुई है। 


राघोपुर सीट पर तेजस्वी यादव के सामने बीजेपी के उम्मीदवार सतीश राय हैं। तेजस्वी यादव साल 2015 में राघोपुर सीट से चुनाव जीतकर बिहार के डिप्टी सीएम बने थे और एक बार फिर उन्होंने राघोपुर की जनता पर भरोसा जताया है। वहीं हसनपुर सीट पर तेज प्रताप के सामने जेडीयू के सिटिंग विधायक राजकुमार राय हैं। इन सब की किस्मत आज ईवीएम में कैद हो जाएगी और नतीजे 10 नवंबर को सामने आएंगे।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें