ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

ललन सिंह का सुशील मोदी पर पलटवार, कहा- आपसे ज्यादा अपमानित कोई नहीं हुआ है

PATNA : जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी के बीच का ट्वीटर वार थमने का नाम नहीं ले रहा है। ललन सिंह ने बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी पर एक बार फ

ललन सिंह का सुशील मोदी पर पलटवार, कहा- आपसे ज्यादा अपमानित कोई नहीं हुआ है
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी के बीच का ट्वीटर वार थमने का नाम नहीं ले रहा है। ललन सिंह ने बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी पर एक बार फिर बड़ा हमला बोला है। मोदी के एक ट्वीट का जवाब देते हुए ललन सिंह ने कहा है कि सुशील मोदी, आप की वेदना इसमें साफ झलक रही है। आपसे ज्यादा अपमानित भला कौन हुआ है ? आपने तो अपने अपमान का घूंट भी पिया है। खैर हम लोगों की सहानुभूति आपके साथ है। अगर आपको कुछ मिल जाता है तो मेरी शुभकामनाएं आपके साथ है।




दरअसल, बुधवार को बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से कहा था कि नीतीश कुमार ने जार्ज फर्नाडिस,शरद यादव और आरसीपी सिंह सहित अपनी पार्टी के तीन पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों को अपमानित कर पार्टी से निकाला, उनके बंगले खाली कराये। ललन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा तो माफी मांग कर पार्टी में लौटे। उन्होंने कहा था कि जो अपनी पार्टी के बड़े नेताओं को सम्मान देकर एकजुट नहीं रख सके, वे गुलदस्ता भेंट कर कितने विपक्षी नेताओं को जोड़ पाएँगे। उनका दिल्ली मिशन केवल फोटो सेशन है।




ये पहली बार नहीं है जब ललन सिंह और सुशील मोदी के बीच सियासी वार देखने को मिला हो। दरअसल, बिहार में जब से महागठबंधन की सरकार आई है, तभी से ये दोनों नेता ट्वीटर पर भीड़ रहे हैं। इस बार मोदी ने ललन सिंह का नाम लेते हुए कह दिया कि ललन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा तो माफी मांग कर पार्टी में लौटे। इस पर ललन सिंह ने भी अपने अंदाज़ में पलटवार कर दिया और कहा कि आपसे ज्यादा अपमानित कोई नहीं हुआ है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें