ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

केंद्रीय राजनीति की नब्ज टटोलने दिल्ली जायेंगे नीतीश, विपक्षी नेताओं से करेंगे मुलाकात

PATNA : मिशन 2024 के तहत विपक्षी एकजुटता के बहाने खुद की दावेदारी विपक्षी दल के नेताओं का मन मिजाज जानने नीतीश दिल्ली जायेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जेडीयू की राष्ट्रीय क

केंद्रीय राजनीति की नब्ज टटोलने दिल्ली जायेंगे नीतीश, विपक्षी नेताओं से करेंगे मुलाकात
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : मिशन 2024 के तहत विपक्षी एकजुटता के बहाने खुद की दावेदारी विपक्षी दल के नेताओं का मन मिजाज जानने नीतीश दिल्ली जायेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल हो रहे हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पहुंचे नीतीश के समर्थन में आज जमकर नारेबाजी हुई थी, लेकिन अब उनका दिल्ली दौरा भी तय हो गया है। नीतीश 5 सितंबर को दिल्ली जाएंगे और सूत्रों की मानें तो अगले दो दिनों तक वह दिल्ली में ही रहेंगे। इस दौरान नीतीश की मुलाकात विपक्षी दल के अन्य नेताओं से भी होगी। नीतीश 2024 के लिए विपक्षी एकजुटता के अभियान पर कूच करने वाले हैं। 



दिल्ली दौरे पर नीतीश कुमार की मुलाकात तक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी हो सकती है। हालांकि सोनिया गांधी से लगातार उनकी फोन पर बातचीत हो रही है, लेकिन महागठबंधन के नेता के तौर पर बिहार की कमान संभालने के बाद नीतीश कुमार पहली दफे दिल्ली जा रहे हैं।



आपको बता दें, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं। वे बीजेपी को पराजित करने के लिए अलग-अलग राज्यों के विपक्षी नेताओं से मुलाक़ात कर रहे हैं। पिछले दिनों तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. सी आर बिहार पहुंचे थे और यहां उन्होंने नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें