ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

जेडीयू की आज से तीन दिवसीय बैठक, खास एजेंडों पर होगी चर्चा

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पीएम उम्मीदवारी के बीच जेडीयू की आज से तीन दिवसीय राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होने जा रही है। ये बैठक पटना में बुलाई गई है, जिसमें पा

जेडीयू की आज से तीन दिवसीय बैठक, खास एजेंडों पर होगी चर्चा
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पीएम उम्मीदवारी के बीच जेडीयू की आज से तीन दिवसीय राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होने जा रही है। ये बैठक पटना में बुलाई गई है, जिसमें पार्टी के देश-प्रदेश के सैकड़ों नेता शामिल होंगे। इस बैठक को लोकसभा चुनाव 2024 से जोड़कर देखा जा रहा है। बैठक में सांगठनिक तौर पर कुछ बड़े फैसले लिए जाने की भी संभावना जताई जा रही है।




बैठक से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ आज से लेकर चार सितंबर तक पटना के कर्पूरी सभागार में बैठक बुलाई गई है। आज की होने वाली इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारी आपस में चर्चा करेंगे। वहीं, शनिवार को प्रदेश और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी, जबकि रविवार को राष्ट्रीय समिति के सदस्य मंथन करेंगे। बता दें, इस बैठक में सीएम नीतीश कुमार, जेडीयू अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा समेत अन्य कई नेता हिस्सा लेंगे। 




जेडीयू की तीन दिवसीय बैठक काफी अहम माना जा रहा है। एक तरफ जहां नीतीश के पीएम उम्मीदवारी की चर्चा तेज़ हो गई है तो वहीं दूसरी ओर तीन दिवसीय बैठक में सदस्यता अभियान को तेज करने पर जोर दिया जाएगा। बिहार समेत अन्य राज्यों में पार्टी की मौजूदगी को बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा नए सदस्य को जोड़ा जाएगा। बता दें, बिहार में जेडीयू सदस्यता के मामले में आरजेडी और बीजेपी से पीछे है। इसको लेकर पार्टी कुछ योजना तैयार कर सकती है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें