ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

‘महागठबंधन को वोट नहीं देते हैं पासवान जाति के लोग.. इसलिए कम कर दी संख्या’ जातीय गणना के आंकड़ों पर पारस ने उठाए सवाल

PATNA: बिहार में जातीय गणना के आंकड़े सार्वजनिक होने के बाद से ही इसपर सवाल उठ रहे हैं। सरकार के विरोधी दलों के नेता जातीय गणना में गड़बड़ी करने का आरोप लगा रहे हैं। राष्ट्रीय

‘महागठबंधन को वोट नहीं देते हैं पासवान जाति के लोग.. इसलिए कम कर दी संख्या’ जातीय गणना के आंकड़ों पर पारस ने उठाए सवाल
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार में जातीय गणना के आंकड़े सार्वजनिक होने के बाद से ही इसपर सवाल उठ रहे हैं। सरकार के विरोधी दलों के नेता जातीय गणना में गड़बड़ी करने का आरोप लगा रहे हैं। राष्ट्रीय लोजपा ने भी जातीय गणना के आंकड़ों पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि सरकार ने सोची समझी साजिश के तरह पासवान जाति के लोगों की संख्या कम दिखाई है।


केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोजपा के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पारस ने कहा है कि पूरे बिहार में पासवान जाति के लोगों की संख्या सबसे अधिक है। इस बात को हर कोई अच्छी तरह से जानता है। राजनीतिक द्वेष के कारण जातीय गणना में पासवान जाति के लोगों की संख्या कम दिखाई गई है।


उन्होंने कहा कि पासवान जाति के लोग आरजेडी गठबंधन को वोट नहीं देते हैं इसलिए जान बूझकर बिहार सरकार द्वारा पासवान जाति के लोगों की संख्या कम बताई गई है। पासवान जाति के लोगों के साथ साथ अन्य जाति के लोगों के साथ भी विश्वासघात हुआ है। पारस ने बिहार सरकार से मांग की है कि वह इसकी पूरी जांच कराए और इसमें जो लोग भी दोषी पाए जाएं उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। 



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें