ब्रेकिंग
पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीहस्ताक्षर असली है या नकली? सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे पर लालू के करीबी ने उठाए गंभीर सवालEOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदेपटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीहस्ताक्षर असली है या नकली? सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे पर लालू के करीबी ने उठाए गंभीर सवालEOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

‘जनता राज’ में दलितों पर चल रही गोलियां, बोली RLJP- नैतिकता बची है तो इस्तीफा दें नीतीश

PATNA : केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की पार्टी RLJP और दलित सेना ने पटना के अशोक राजपथ स्थित अंबेडकर कल्याण छात्रावास में दलित छात्रों के साथ मारपीट और गोलीबारी की घटना की निं

‘जनता राज’ में दलितों पर चल रही गोलियां, बोली RLJP- नैतिकता बची है तो इस्तीफा दें नीतीश
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की पार्टी RLJP और दलित सेना ने पटना के अशोक राजपथ स्थित अंबेडकर कल्याण छात्रावास में दलित छात्रों के साथ मारपीट और गोलीबारी की घटना की निंदा की है। RLJP ने कहा है कि नीतीश कुमार के जनता राज में दलितों को टारगेट किया जा रहा है। अपराधी इतने बेखौफ हो चुके हैं कि हॉस्टल में घुसकर छात्रों के साथ मारपीट कर रहे हैं। RLJP और दलित सेना ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की है।


राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता, श्रवण कुमार अग्रवाल और दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष अम्बिका प्रसाद बिनू ने कहा है कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। श्रवण अग्रवाल एवं बिनू ने कहा कि अम्बेदकर छात्रावास में स्थानीय अपराधी हमेशा दलित बोलकर छात्रों को अपमानित करते हैं और आये दिन उनके साथ मारपीट की घटना को अंजाम देते हैं। अम्बेदकर छात्रावास से महज 100 मीटर की दूर पर थाना है लेकिन पुलिस चुपचाप थाने में बैठी रही और अपराधी छात्रों को गोली मारकर बड़े आराम से निकल गए। जिन तीन छात्रों को गोली मारी गई वह पीएमसीएच में जीवन और मौत से जूझ रहे हैं।


दोनों नेताओं ने कहा कि जिस तरह बिहार में अपराध चरम पर है और दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं, नीतीश कुमार को अब एक पल भी मुख्यमंत्री बने रहने का अधिकार नहीं है। नीतीश कुमार को नैतिकता के आधार पर और जनता के सुरक्षा के सवाल पर अविलंब मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा कर देना चाहिए। श्रवण अग्रवाल ने दलित छात्रों को गोली मारने वाले अपराधी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और अपराधियों पर एससी/एसटी एक्ट एवं अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग ककरते अम्बेदकर छात्रावास की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।    

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें