ब्रेकिंग
पटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये?बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाबअतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजरबिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोरमोतिहारी शराब कांड: दो और लोगों की गई जान, मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, कई का अब भी इलाज जारीपटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये?बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाबअतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजरबिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोरमोतिहारी शराब कांड: दो और लोगों की गई जान, मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, कई का अब भी इलाज जारी

जनता दरबार में पहुंचे फरियादी ने खोल दी नीतीश की योजनाओं की पोल, कहा- मुझे बच्चा समझकर परेशान किया जा रहा है

PATNA: आज यानी सोमवार को मुख्यमंत्री का जनता दरबार चल रहा है। इसमें राज्य के अलग-अलग जिले से फरियादी अपनी शिकायत लेकर सीएम के दरबार में आ रहे हैं। इसी बीच पश्चिम चंपारण से एक ऐसा म

जनता दरबार में पहुंचे फरियादी ने खोल दी नीतीश की योजनाओं की पोल, कहा- मुझे बच्चा समझकर परेशान किया जा रहा है
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: आज यानी सोमवार को मुख्यमंत्री का जनता दरबार चल रहा है। इसमें राज्य के अलग-अलग जिले से फरियादी अपनी शिकायत लेकर सीएम के दरबार में आ रहे हैं। इसी बीच पश्चिम चंपारण से एक ऐसा मामला सामने आया, जिसे सुनते ही मुख्यमंत्री भड़क गए और उन्होंने शिक्षा विभाग को फ़ोन लगा दिया। 



दरअसल, पश्चिम चंपारण से आए एक युवक ने मुख्यमंत्री से कहा कि उसकी मां एक शिक्षिका थी, जिसकी मौत 2021 में हो गई थी। लेकिन, सरकार द्वारा मिलने वाली योजना के तहत युवक को अभी तक न ही अनुग्रह राशि मिल पाई है और न ही अनुकंपा की नौकरी मिली है। युवक ने बताया कि उसके पिता भी नहीं हैं। मां की मौत के बाद उसने कई अधिकारीयों के पास चक्कर लगाए, लेकिन उसे बच्चा समझकर केवल भटकाया जा रहा है। 



मामला सुनते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भड़क गए और उन्होंने तुरंत शिक्षा विभाग के सचिव को फ़ोन लगा दिया। सीएम ने कहा कि पश्चिम चंपारण से एक युवक आया है। 2021 में इसकी मां की मौत हो गई थी, लेकिन अभी तक इसे अनुकंपा की नौकरी क्यों नहीं मिली ? इसके बाद सीएम ने युवक को आगे के प्रोसेस के लिए भेज दिया। 



आपको बता दें, आज जनता दरबार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कई महत्वपूर्ण विभागों से जुड़ी फ़रियाद सुन रहे हैं। आज सामान्य प्रशासन, स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, वित्त, संसदीय कार्य, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सूचना 5 प्रावैधिकी, कला संस्कृति एवं युवा 5 विभाग, श्रम संसाधन तथा आपदा प्रबंधन विभाग से जुड़ी शिकायतें सुनी जा रही है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें