ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

लालू से ED की पूछताछ जारी, दफ्तर के सामने ठेले पर बैठकर राजद MLC ने जताया विरोध, नीतीश के खिलाफ RJD कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

PATNA: पटना स्थित ईडी दफ्तर के बाहर राजद कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। करीब 8 घंटे से ईडी की टीम उनस

लालू से ED की पूछताछ जारी, दफ्तर के सामने ठेले पर बैठकर राजद MLC ने जताया विरोध, नीतीश के खिलाफ RJD कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: पटना स्थित ईडी दफ्तर के बाहर राजद कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। करीब 8 घंटे से ईडी की टीम उनसे पूछताछ कर रही है। वही बाहर उनकी बड़ी बेटी राज्यसभा सांसद मीसा भारती, एमएलसी सुनील सिंह सहित भारी संख्या में राजद कार्यकर्ता खड़े हैं। लालू यादव के ईडी दफ्तर से बाहर आने का इंतजार कर रहे हैं। 


ईडी के गेट पर अपने बीमार पिता लालू यादव का हालचाल जानने में मीसा भारती लगी थी। वह अपने पिता का इंतजार कर रही थी कि वो कब बाहर निकलेंगे। मीसा भारती ने पिता के लिए दवाईयां भी अंदर भिजवाई। वही ईडी ऑफिस के बाहर ठेले राजद एमएलसी सुनील सिंह बैठ गये और सीएम नीतीश के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।


मीसा भारती ने कहा कि कल सरकार गई और आज ईडी ने उनके पिता लालू प्रसाद को पूछताछ के बुला लिया। 30 जनवरी को भाई तेजस्वी को भी बुलाया गया है। मीसा ने बताया कि सत्ता में बैठे लोग एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं। बीमार इंसान को इस तरह से बुलाकर आठ घंटे से बिठाया गया है। दो तीन बार जाकर तो हम दवा भी दिये है लेकिन ईडी का कोई भी अधिकारी बाहर आकर यह बताने को तैयार नहीं है कि और कितने घंटे उनसे पूछताछ होगी। नीतीश के परिवारवाद वाले बयान पर मीसा ने कहा कि जब महागठबंधन में आये थे तब नहीं पता था कि लालू जी का परिवार है कि नहीं..परिवार के कितने सदस्य राजनीति में हैं।  


वही राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ईडी के द्वारा इस तरह की कार्रवाई अफसोसजनक है। जिस व्यक्ति की उम्र 76 साल से ज्यादा है जो बीमार व्यक्ति हैं जिनका हाल ही में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है। ऐसे बीमार व्यक्ति से निर्दयतापूर्वक पूछताछ किया जा रहा है। पूछताछ पूरी नहीं हुई हो तो कल फिर बुला लेते लेकिन करीब 9 घंटे उनको बिठाकर रखा गया है। उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। मानवता को शर्मसार करने वाली कार्रवाई की जा रही है। लालू को परेशान आज थोड़े ही किया जा रहा है सदियों से उनको परेशान किया जा रहा है। पहले भी कई बार यह बोला जा चुका है जब तक लोकसभा का चुनाव संपन्न नहीं होगा तब तक देशभर के मजबूत विपक्ष को इसी तरह तंग किया जाएगा।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें