ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

‘देश से समाप्त हो चुका है इंडी गठबंधन’ केंद्रीय मंत्री बोले- विपक्षी नेताओं के चेहरों पर साफ दिख रही हताशा

PATNA: पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने विभिन्न मुद्दों को लेकर विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। विपक्ष के द्वारा आरोप लगाने पर कि बीजेपी झारखंड में खेल करने वाली है, इसपर उन्हो

‘देश से समाप्त हो चुका है इंडी गठबंधन’ केंद्रीय मंत्री बोले- विपक्षी नेताओं के चेहरों पर साफ दिख रही हताशा
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने विभिन्न मुद्दों को लेकर विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। विपक्ष के द्वारा आरोप लगाने पर कि बीजेपी झारखंड में खेल करने वाली है, इसपर उन्होंने विपक्षी दलों को नसीहत दी कि वे बीजेपी को ब्लेम करना बंद करें। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि देश में इंडी गठबंधन समाप्त हो चुका है।


राहुल गांधी के यह कहने पर कि बीजेपी झारखंड में सरकार गिराना चाहती है, इसपर आरके सिंह ने कहा कि बीजेपी को ऐसी कोशिश करने की आवश्यक्ता नहीं है वहां की सरकार वैसे ही क्षण भंगुर है। ये लोग भ्रष्टाचार के पर्याय हैं। झारखंड के पूर्व सीएम के यहां बीएमडब्लू कार मिली। एक बीएमडब्लू का दाम डेढ़ से दो करोड़ होता है। 36 लाख रुपए कैश घर से बरामद हुए। यह चोरी और सीनाजोरी कबतक चलेगी। राहुल गांधी से यह पूछना चाहिए कि वे भ्रष्ठ लोगों और भ्रष्ठ सरकारों के पक्ष में क्यों बोलते रहते हैं।


वहीं पश्चिम बंगाल में टीएमसी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर चल रहे घमासान पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इंडी गठबंधन तो अब पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। विपक्ष के नेताओं के चेहरे पर गौर करें तो सभी के मुंह पर हताशा ही नजर आता है। लड़ाई समाप्त हो चुकी है और देश में एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बनने जा रही है, इसमें कहीं कोई शक नहीं है।



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें