ब्रेकिंग
बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंटनिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर दारोगा, विजिलेंस ने 7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचाबिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायलबिहार में शराबबंदी पर सियासी घमासान: तेजस्वी के आरोपों पर JDU का पलटवार, कहा- पहले अपनी मां-बहन और पत्नी का साइन लेकर आएंबिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंटनिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर दारोगा, विजिलेंस ने 7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचाबिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायलबिहार में शराबबंदी पर सियासी घमासान: तेजस्वी के आरोपों पर JDU का पलटवार, कहा- पहले अपनी मां-बहन और पत्नी का साइन लेकर आएं

कोरोना से सीपीआई के राज्य सचिव की मौत, पटना एम्स में इलाज के दौरान हुआ निधन

PATNA : बिहार में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस ने बड़ा झटका दिया है. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी यानि सीपीआई के बिहार प्रदेश सचिव सत्नारायण सिंह की मौत हो गयी है. कोरोना वायरस से संक्

कोरोना से सीपीआई के राज्य सचिव की मौत, पटना एम्स में इलाज के दौरान हुआ निधन
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस ने बड़ा झटका दिया है. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी यानि सीपीआई के बिहार प्रदेश सचिव सत्नारायण सिंह की मौत हो गयी है. कोरोना वायरस से संक्रमित सत्यानारायण सिंह पटना एम्स में भर्ती थे. 

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की बिहार इकाई की ओर से दी गयी जानकारी में कहा गया है कि पार्टी के राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह का इलाज के दौरान पटना के एम्स में निधन हो गया. सत्यनारायण सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित थे. करीब एक हफ्ते पहले वे कोरोना रिपोर्ट पाये गये थे. स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण उन्हें इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया था. जहां उनकी मौत हो गयी. 

पार्टी नेताओं ने बताया कि सत्यनारायण सिंह पिछले कुछ दिनों से अपने गांव में थे. अपने गांव में ही उनकी तबीयत बिगड़ी थी. इसके बाद उनकी कोरोना जांच की गयी थी, जिसमें वे पॉजिटिव पाये गये थे. गांव से पटना लाकर उन्हें पटना एम्स में भर्ती कराया गया था. पटना एम्स में भी उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था. लिहाजा तीन दिन पहले उनकी प्लाज्मा थेरेपी की गयी थी. इसके बावजूद डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा पाये. 


दो दफे विधायक रह चुके थे सत्यानारायण सिंह

सीपीआई के राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह खगडिया जिले के बेलदौर विधानसभा क्षेत्र से दो दफे विधायक रह चुके थे. वे लगभग पांच दशक से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के साथ जुड़े थे. फिलहाल वे पार्टी के राज्य सचिव के साथ साथ पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के भी सदस्य थे.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें