ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

‘फ्लोर टेस्ट में सबकुछ हो जाएगा साफ’ कांग्रेस MLA ने बताई विधायकों को हैदराबाद भेजने की असली वजह

PATNA: कल यानी सोमवार को विधानसभा में नीतीश सरकार का फ्लोर टेस्ट होना है। इसको लेकर बिहार की सियासत गर्म है। नई सरकार के गठन के बाद कांग्रेस ने अपने 16 विधायकों को हैदराबाद शि

‘फ्लोर टेस्ट में सबकुछ हो जाएगा साफ’ कांग्रेस MLA ने बताई विधायकों को हैदराबाद भेजने की असली वजह
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: कल यानी सोमवार को विधानसभा में नीतीश सरकार का फ्लोर टेस्ट होना है। इसको लेकर बिहार की सियासत गर्म है। नई सरकार के गठन के बाद कांग्रेस ने अपने 16 विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट कर दिया था जो आज शाम पटना पहुंच जाएंगे। कांग्रेस के सभी विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले तेजस्वी यादव के आवास में नजरबंद रखा जाएगा। कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ सौरव जो हैदराबाद नहीं गए थे वे तेजस्वी आवास पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि आखिर क्यों कांग्रेस विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट किया गया था।


कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ सौरव ने कहा है कि कहीं कोई दिक्कत की बात नहीं है। क्या खेला होने वाला है ये तो शीर्ष नेतृत्व के लोग ही बता सकते हैं, हमलोगों को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। फ्लोर टेस्ट में मूल महागठबंधन जो है वह ठीक ठाक है, बाकी क्या होना है नहीं होना है इसकी बहुत जानकारी हमारे पास नहीं है। इसके बारे में तेजस्वी यादव या कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ही बता सकते हैं।


उन्होंने फ्लोर टेस्ट में खेला के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रयास तो हर कोई करता है। निश्चित रूप से शीर्ष नेतृत्व इसको लेकर प्रयासरत होगा। हम सिर्फ इतना ही कह सकते हैं कि महागठबंधन के जितने घटक दल हैं वह पूरी तरह से एकजुट है। उन्होंने कहा कि बहुत अफवाह उड़ गया था जिसके बाद विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट कर दिया गया था। हर पार्टी चाहती है कि अपने विधायकों को संगठित रखे और इसमें कोई बुराई नहीं है।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रति इतना ज्यादा अफवाह उड़ाया गया, इसलिए कांग्रेस नेतृत्व ने कदम उठाया और अफवाहों पर अंकुश लगाने के लिए कांग्रेस विधायकों को हैदराबाद भेज दिया गया था। आज सभी विधायक पटना पहुंच जाएंगे। बता दें कि कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ सौरव बीमार होने की वजह से हैदराबाद नहीं गए थे लेकिन अब जब सभी कांग्रेस विधायकों को तेजस्वी के आवास में नजरबंद किया जाना है तो सबसे पहले वे तेजस्वी यादव के सरकार आवास पहुंच गए हैं।



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें