ब्रेकिंग
अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

छपरा कांड: लेशी सिंह बोली- बीजेपी शासित राज्यों में भी शराब से हो रही मौत, वहां इस्तीफा देंगे सीएम ?

PATNA : छपरा ज़हरीली शराब कांड में लगातार हो रही मौतों में अब थोड़ी स्थिरता आई है लेकिन बिहार का सियासी पारा अब भी तेज है। इसी कड़ी में अब जेडीयू कोटे से मंत्री ने बीजेपी को करारा जवा

छपरा कांड: लेशी सिंह बोली- बीजेपी शासित राज्यों में भी शराब से हो रही मौत, वहां इस्तीफा देंगे सीएम ?
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : छपरा ज़हरीली शराब कांड में लगातार हो रही मौतों में अब थोड़ी स्थिरता आई है लेकिन बिहार का सियासी पारा अब भी तेज है। इसी कड़ी में अब जेडीयू कोटे से मंत्री ने बीजेपी को करारा जवाब दिया है। मंत्री लेशी सिंह ने कहा है कि बीजेपी शासित कई राज्यों में भी जहरीली शराब से लोगों की मौत हुई है। वहां के मुख्यमंत्री ने इस्तीफा क्यों नहीं दिया ? 




मंत्री लेशी सिंह ने कहा है किविपक्ष कुछ भी करने के लिए स्वतंत्र है लेकिन जहरीली शराब मामले में उन्हें  प्रोपेगेंडा नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शराबबंदी में सभी ने एकमत से समर्थन किया था। आज जब अलग हुए तो प्रोपेगेंडा बना रहे हैं। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों की भलाई के लिए शराब बंदी लागू किया। इससे महिला के साथ-साथ पुरुष को भी लाभ मिला है। 



वहीं, मुआवजे के सवाल पर लेशी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विभागीय मंत्री ने बातों को रख दिया है। इस मामले पर बार-बार कहने से कुछ नहीं होगा। गौरतलब है कि छपरा में ज़हरीली शराब ने कई घर-परिवार उजाड़ दिए हैं। यहां अब तक लगभग 80 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी मामले पर बीजेपी लगातार मुआवजे की मांग कर रही है जेडीयू का साफ़-साफ़ कहना है कि जो पियेगा वो मरेगा, इसमें कोई मुआवजा नहीं दिया जाएगा। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें