ब्रेकिंग
बिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायलबिहार में शराबबंदी पर सियासी घमासान: तेजस्वी के आरोपों पर JDU का पलटवार, कहा- पहले अपनी मां-बहन और पत्नी का साइन लेकर आएंबिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोताविवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुनाबिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायलबिहार में शराबबंदी पर सियासी घमासान: तेजस्वी के आरोपों पर JDU का पलटवार, कहा- पहले अपनी मां-बहन और पत्नी का साइन लेकर आएंबिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोताविवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना

NDA में VIP की एंट्री, BJP ने मुकेश सहनी को दी 11 विधानसभा सीटें

PATNA : एनडीए में मुकेश सहनी कि विकासशील इंसान पार्टी की अधिकारिक तौर पर एंट्री हो गई है. सहनी एनडीए के साथ चुनाव लड़ेंगे यह पहले ही तय हो चुका था. बीजेपी और जेडीयू ने मंगलवार

NDA में VIP की एंट्री, BJP ने मुकेश सहनी को दी 11 विधानसभा सीटें
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : एनडीए में मुकेश सहनी कि विकासशील इंसान पार्टी की अधिकारिक तौर पर एंट्री हो गई है. सहनी एनडीए के साथ चुनाव लड़ेंगे यह पहले ही तय हो चुका था. बीजेपी और जेडीयू ने मंगलवार को जब साझा प्रेस कांफ्रेंस में सीटों के तालमेल की घोषणा की उस वक्त एलान कर दिया गया था कि बीजेपी सहनी को अपने कोटे की सीटों से एडजस्ट करेगी.


भारतीय जनता पार्टी ने मुकेश साहनी की वीआईपी को विधानसभा 11 सीटें इसके अलावे एक सीट उनको विधान परिषद की दी हैं.मुकेश सहनी ने कहा कि एनडीए के साथ मिलकर नीतीश कुमार को एक बार फिर से सीएम बनाना है. मुझे महागठबंधन ने पिठ में छुरा घोंपा था, लेकिन एनडीए ने मरहम लगाया है. सुशील कुमार मोदी ने आरजेडी और कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि हमेशा बिहार के दलित और पिछड़ों को धोखा दिया है. मुकेश सहनी के साथ भी महागठबंधन के नेताओं ने दिया है, लेकिन बीजेपी मुकेश सहनी का एनडीए में स्वागत करती है. बीजेपी दलितों के बेहतरी के लिए सोचती है.

एनडीए में कोई शर्त नहीं

एनडीए में कौन बनेगा डिप्टी सीएम के सवाल पर मुकेश सहनी ने कहा कि महागठबंधन में पहले यह बात हुई थी, लेकिन यहां पर बीजेपी और जेडीयू के नेतृत्व में सरकार बन रही है. यहां पर मुझे मरहम लगाया गया है. ऐसे में कोई शर्त का सवाल नहीं है.


महागठबंधन से अलग होकर बीजेपी के साथ हुए सहनी

महागठबंधन के साथी रहे मुकेश सहनी ने महागठबंधन में सीटों के एलान के दौरान ही वह बागी हो गए. मुकेश ने तेजस्वी यादव पर पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाते हुए वह महागठबंधन से अलग हो गए. मुकेश सहनी ने आरोप लगाया था कि तेजस्वी यादव ने उनको डिप्टी सीएम बनाने और सम्माजनक सीट देने का वादा किया था, लेकिन तेजस्वी यादव पलट गए.  महागठबंधन से अलग होने के बाद मुकेश सहनी दिल्ली में बीजेपी नेताओं के साथ मुलाकात एनडीए में शामिल हुए हैं. मुकेश सहनी को बीजेपी अपने हिस्से से सीट देगी. उसकी आज घोषणा होगी.  

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें