ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

बीजेपी अध्यक्ष ने लालू को बताया अंगुलिमाल डाकू, कहा..आज साधु संत बन गये हैं

PATNA: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला है। दिलीप जायसवाल ने लालू क

बीजेपी अध्यक्ष ने लालू को बताया अंगुलिमाल डाकू, कहा..आज साधु संत बन गये हैं
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला है। दिलीप जायसवाल ने लालू की तुलना अंगुलिमाल डाकू से कर दी। 


कहा जिन लोगों ने बिहार में अपराध को पैदा किया आज वही आपराधिक वारदातों को लेकर चिंता जता रहे हैं। लालू के समय में अपराधी सीधे सीएम हाउस से संपर्क में रहता था। लालू पर निशाना साधते हुए मंत्री दिलीप जायसवान ने कहा कि अंगुलिमाल डाकू आज साधु संत बन गया है। लालू-तेजस्वी सहित उनके परिवार को गंगा स्नान करने की जरूरत है तभी बिहार की जनता उन पर भरोसा करेगी। बिहार में 70 प्रतिशत अपराध उन्हीं से जुड़े लोग कर रहे हैं।


BJP प्रदेश अध्यक्ष व बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल यही नहीं रूके उन्होंने लगे हाथों नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को भी निशाने पर ले लिया। कहा कि आज तक कभी तेजस्वी यादव मंदिर नहीं गए। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के नेता यदि भ्रष्टाचारी नहीं हैं तो मेरे साथ मंदिर में चले और कसम खाएं। इस दिन का मुझे इंतजार है। अपने नेताओं के बारे में खुद तेजस्वी बताएं कि वो कितने दूध के धूले हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें