PATNA : एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार के बाहर फंसे हजारों बिहारियों के दुख-दर्द को केन्द्र सरकार तक पहुंचाया है। सांसद चिराग पासवान ने देश के गृह मंत्री अमित शाह से अन्य राज्यों में फंसे बिहारी मजदूरों की समस्या को लेकर बातचीत की है और मदद की गुहार लगाय़ी है।
#covid19 महामारी के कारण बहुत सारे बिहार प्रवासीयों को अन्य प्रदेशों में रहने और खाने पीने की हो रही भयंकर समस्या के समाधान के लिए एवं यू॰पी सरकार की तरह अन्य प्रदेशों में फँसे बिहार वासीयों को कैसे जाँच कर बिहार लाए जाने के विषय पर आदरणीय @AmitShah जी से फ़ोन पर बात हुई।
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@ichiragpaswan) March 28, 2020
चिराग पासवान ने ट्वीट कर बताया है कि उन्होनें देश के विभिन्न राज्यों में फंसे बिहारी मजदूरों की समस्या को गृह मंत्री अमित शाह के सामने रखा है। उन्होनें बताय़ा है कि कोविड19 की वजह से बिहारी प्रवासियों को अन्य प्रदेशों में रहने और खाने-पीने पर भी आफत आ गयी है। किराये पर रह रहे हजारों मजदूरों को मकान मालिक निकाल रहे हैं। कमाई बंद हो चुकी है। खाने के पैसे भी उनके पास नहीं बचे हैं।
एलजेपी अध्यक्ष ने गृह मंत्री अमित शाह से गुजारिश की है कि यूपी सरकार की तरह अन्य प्रदेशों में फंसे बिहारियों को उनके घर तक सुरक्षित पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। उन्होनें हर संभव मदद की बात कही है।
बिहार के बाहर फँसें हुए बिहारीयों की बेहद दयनीय स्तिथि है।समस्तीपुर के मज़दूर साथीयो के मदत के लिए इंडिया न्यूज़ का हृदय से आभार।इस कठिन परिस्तिथि में प्रेस के सभी साथीयों का आभार। https://t.co/oECbckcdib
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@ichiragpaswan) March 27, 2020
बता दें कि देश के विभिन्न राज्यों में हजारों बिहारी मजदूर लॉकडाउन में फंस गये हैं। फंसे लोगों के सामने रोजी-रोटी की आफत आ गयी है। ज्यादातर ऐसे मजदूर हैं जो फैक्ट्रियों में काम कर रहे थे अचानक फैक्ट्रियां बंद कर दी गयी और मजदूरों को घर जाने के कह दिया गया।


