ब्रेकिंग
बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपबिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंप

बिहार में ‘खेला’ के बाद शुरू हुआ दूसरा ‘खेल’: JDU के दो विधायकों के अपहरण का केस दर्ज, पार्टी के MLA और तेजस्वी के करीबी पर मुकदमा

PATNA: बिहार में सियासी खेला खत्म होने के बाद दूसरा खेल शुरू हो गया है. विधानसभा में आज नीतीश कुमार ने कहा था कि विधायकों की खरीद फरोख्त करने वालों को वे छोड़ेंगे नहीं. वहीं, सम्रा

बिहार में ‘खेला’ के बाद शुरू हुआ दूसरा ‘खेल’: JDU के दो विधायकों के अपहरण का केस दर्ज, पार्टी के MLA और तेजस्वी के करीबी पर मुकदमा
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार में सियासी खेला खत्म होने के बाद दूसरा खेल शुरू हो गया है. विधानसभा में आज नीतीश कुमार ने कहा था कि विधायकों की खरीद फरोख्त करने वालों को वे छोड़ेंगे नहीं. वहीं, सम्राट चौधरी ने इलाज करने की चेतावनी दी थी. अब इलाज शुरू हो गया है. 


जेडीयू के दो विधायकों के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. खास बात ये है कि इसमें जेडीयू के ही एक विधायक और तेजस्वी यादव के करीबी पर अपहरण का आरोप लगाया गया है.


पटना के कोतवाली थाने में जेडीयू के विधायक बीमा भारती और दिलीप राय के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. ये प्राथमिकी जेडीयू के विधायक सुधांशु शेखर ने दर्ज करायी है. उन्होंने आरोप लगाया है कि जेडीयू के विधायक डॉ संजीव और तेजस्वी यादव के करीबी ठेकेदार सुनील कुमार राय ने मिलकर दोनों विधायकों का अपहरण कर लिया है.


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दिया है. 

बता दें कि जेडीयू के विधायक डॉ संजीव पर पार्टी के विधायकों को तोड़ने का मास्टरमाइंड होने का आरोप लगाया जा रहा है. रविवार की रात जेडीयू विधायक डॉ संजीव को नवादा में पुलिस ने रोका था. उन्हें रात भर पुलिस की सुरक्षा में नवादा के एक सरकारी गेस्ट हाउस में रोका गया था. सुबह पुलिस की सुरक्षा में उन्हें विधानसभा लाया गया. डॉ संजीव ने विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव और सरकार के विश्वास प्रस्ताव के समर्थन में वोट भी दिया था. 


वहीं, बीमा भारती  विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होने के बाद विधानसभा में पहुंची थी. बीमा भारती ने फर्स्ट बिहार से बात करते हुए कहा था कि उन्हें मोकामा में पुलिस ने रोक लिया था और उनके पति और बेटे को हिरासत में ले लिया था. बीमा भारती कह रही थीं कि इसके कारण ही वे विधानसभा में लेट से पहुंची. उधर, जेडीयू के विधायक दिलीप राय तो सदन में पहुंचे ही नहीं. अब उनके अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें