ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

बिहार कांग्रेस में बदलाव को लेकर दिल्ली में मंथन जारी, क्या इस बार बचेगी मदन मोहन झा की कुर्सी?

PATNA : बिहार प्रदेश कांग्रेस में परिवर्तन की चर्चा इन दिनों बड़ी जोर शोर से हो रही है। कांग्रेस के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा का कार्यकाल खत्म हो चुका है जिसके बाद अब

बिहार कांग्रेस में बदलाव को लेकर दिल्ली में मंथन जारी, क्या इस बार बचेगी मदन मोहन झा की कुर्सी?
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार प्रदेश कांग्रेस में परिवर्तन की चर्चा इन दिनों बड़ी जोर शोर से हो रही है। कांग्रेस के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा का कार्यकाल खत्म हो चुका है जिसके बाद अब नए अध्यक्ष की ताजपोशी को लेकर दिल्ली में लगातार मंथन चल रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए फैसला जल्द होने की उम्मीद है और यही वजह है कि दिल्ली में बिहार कांग्रेस के ज्यादातर नेताओं ने डेरा जमा रखा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के लिए दिल्ली में जो रस्साकशी हो रही है उसके बीच कई नामों की चर्चा भी तेज है।


बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरणदास पहले ही कह चुके हैं कि नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर दलित वर्ग के नेता को प्रमुखता देने की अनुशंसा उन्होंने की है। शनिवार को दिन भर इस बात की चर्चा रही कि नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। कांग्रेस आलाकमान ने अब तक के बिहार में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कोई फैसला नहीं किया है। बिहार के प्रभारी भक्त चरण दास भी शनिवार को ही दिल्ली से मणिपुर के लिए रवाना हो गए ऐसे में यह सवाल उठना लाजमी है कि क्या मदन मोहन झा एक बार फिर अपनी कुर्सी बचा पाने में कामयाब रहेंगे? मदन मोहन झा ने विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन के बाद अलग कमान के सामने अपनी बात रखी थी। उस वक्त भी यह चर्चा तेज हुई थी कि मदन मोहन झा को हटाया जा सकता है और उनकी जगह किसी नए चेहरे को जिम्मेदारी दी जा सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब जब मदन मोहन झा का कार्यकाल खत्म हो चुका है तो नए नामों की चर्चा खूब जोर-शोर से हो रही है।


बिहार कांग्रेस के अंदर जिन नामों की चर्चा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हो रही है, उसमें पार्टी के विधायक के राजेश राम और शकील अहमद खान के अलावे पुराने नेता तारिक अनवर और कार्यकारी अध्यक्ष समीर कुमार सिंह का नाम शामिल है। हालांकि यह बात सबको मालूम है कि कांग्रेस आलाकमान का फैसला अंतिम होगा। आलाकमान तय करेगा कि बिहार का नेतृत्व किसको दिया जाए। इसलिए तमाम प्रयासों के बावजूद इंतजार कांग्रेस आलाकमान के फैसले का है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें