ब्रेकिंग
पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब

आग में फंस गए नीतीश कैबिनेट के मंत्री, किसी तरह बची जान

PATNA : बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो जमा खां बड़े हादसे का शिकार होते-होते बचे हैं। जंगल में लगी भीषण आग में मंत्री और उनका काफिला बुरी तरह से फंस गया और किसी तरह बड़ी

आग में फंस गए नीतीश कैबिनेट के मंत्री, किसी तरह बची जान
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो जमा खां बड़े हादसे का शिकार होते-होते बचे हैं। जंगल में लगी भीषण आग में मंत्री और उनका काफिला बुरी तरह से फंस गया और किसी तरह बड़ी मुश्किल से उनकी जान बच पाई है। कैमूर जंगल में लगी भीषण आग की चपेट में आने से मंत्री बाल-बाल बचे हैं। 


दरअसल अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो जमा खां कैमूर दौरे पर थे। बुधवार को दोपहर कैमूर जंगल में भीषण आग लगी इस दौरान मंत्री चैनपुर से अधौरा जा रहे थे। उनका काफिला जैसे ही बीसवां जंगल के पास पहुंचा तो भयानक आग दिखाई पड़ी।  जिस वक्त मंत्री का काफिला वहां से गुजर रहा था उस वक्त आग जंगल की लकड़ियों में लगी थी और सड़क तक उसकी पहुंच नहीं थी लेकिन अचानक हवा के तेज बहाव में आग को सड़क तक पहुंचा दिया। सड़क के दोनों तरफ लगी भीषण आग में मंत्री जी का काफिला फंस गया। इसके बाद उनके सुरक्षाकर्मियों और ड्राइवर ने चालाकी दिखायी और काफिले को वापस बीसवां की तरफ मोड़ दिया। 


जंगल की आग में काफी देर तक मशक्कत करने के बाद मंत्री और उनका काफिला किसी तरह सुरक्षित जगह तक पहुंच पाया। मंत्री के काफिले में उनके समर्थकों की गाड़ियां भी शामिल थीं। बताया जा रहा है कि काफिले में शामिल कुछ लोग आग की चपेट में आए और उनके जख्मी होने की भी सूचना है। हालांकि मंत्री जमा खां के मुताबिक अगर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर तत्काल नहीं पहुंचती तो वाकई हादसा बड़ा हो जाता है।


गर्मी के दिनों में कैमूर जंगल में अक्सर आग लगने की घटनाएं होती हैं। पिछले दिनों भी और अधौरा और भगवानपुर के जंगल में आग लगी थी। अधौरा के जंगल में आग लगने के बाद 4 दिन तक उस पर काबू नहीं पाया जा सका था। वन विभाग की टीम लगातार जंगल क्षेत्र में आग बुझाने का काम कर रही है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें