ब्रेकिंग
बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़रांची में 2 आदिवासी महिलाओं के अपमान पर बवाल, कालिख पोतने वालों के घर पर भीड़ ने किया हमलाबिहार सरकार ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के नियम सख्त किए, ऑनलाइन दस्तावेज अनिवार्यनालंदा हादसे के बाद पटना के महावीर मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, आईजी जीतेन्द्र राणा ने लिया जायजा टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिसबिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़रांची में 2 आदिवासी महिलाओं के अपमान पर बवाल, कालिख पोतने वालों के घर पर भीड़ ने किया हमलाबिहार सरकार ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के नियम सख्त किए, ऑनलाइन दस्तावेज अनिवार्यनालंदा हादसे के बाद पटना के महावीर मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, आईजी जीतेन्द्र राणा ने लिया जायजा टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस

Bihar News: बिहार को मोदी सरकार की एक और सौगात, CM नीतीश की मांग पर चुनाव से पहले कर दिया यह बड़ा काम

PATNA: बिहार(Bihar) की एक बड़ी मांग को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार(Narendra Modi government) ने मान लिया है। पटना विश्वविद्याल(patna university) को सेंट्रल यूनिवर्सिटी(Central Uni

Bihar News: बिहार को मोदी सरकार की एक और सौगात, CM नीतीश की मांग पर चुनाव से पहले कर दिया यह बड़ा काम
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार(Bihar) की एक बड़ी मांग को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार(Narendra Modi government) ने मान लिया है। पटना विश्वविद्याल(patna university) को सेंट्रल यूनिवर्सिटी(Central University) का दर्जा ने की मांग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार(CM Nitish Kumar) ने काफी पहले केंद्र सरकार से की थी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने उस मांग को तो पूरी तरह से नहीं माना है हालांकि विश्वविद्यालय के विकास के लिए 100 करोड़ रुपए की राशि को स्वीकृति दे दी है।


दरअसल, पटना विश्वविद्याल के विकास के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने 100 करोड़ रुपए की राशि की स्वीकृति दे दी है। पीएम उषा योजना के अंतर्गत उच्च शिक्षा विभाग ने राशि को मंजूरी दी है। पटना विश्वविद्यालय की मांग पर राज्य सरकार की तरफ से प्रस्ताव भेजे हुए थे। पटना विश्वविद्यालय को लंबे समय से इसका इंतजार था। 100 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिलने के बाद पटना यूनिवर्सिटी को बड़ा फायदा पहुंचेगा।


कुछ साल पहले पीएम मोदी पीयू के शताब्जी समारोह में शामिल होने के लिए पटना पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने मंच से पीएम मोद से प्रधानमंत्री मोदी से पटना विश्वविद्यालय को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा देने की मांग की थी। उस वक्त तो केंद्र ने बिहार की इस मांग को खारिज कर दिया था लेकिन इतना जरूर वादा किया था कि पटना यूनिवर्सिटी को विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय जरूर बनाया जाएगा।


अब जब विधानसभा का चुनाव सिर पर है और बिहार में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं तो इससे पहले ही मोदी सरकार ने युवाओं को लुभाने के लिए पीयू के विकास के लिए 100 करोड़ रुपए की राशि को मंजूरी दे दी है। जानकारों का मानना है कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए केंद्र सरकार ने युवाओं को साधने के लिए पीयू के जरिए बड़ा दांव खेल दिया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें