ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

अग्निपथ को लेकर विधानसभा में बवाल, विपक्ष ने वापस लेने की मांग के साथ किया प्रदर्शन

PATNA : बिहार विधान मंडल के मानसून सत्र के दूसरे दिन आज विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले ही विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. केंद्र सरकार की तरफ से सेना ब

अग्निपथ को लेकर विधानसभा में बवाल, विपक्ष ने वापस लेने की मांग के साथ किया प्रदर्शन
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार विधान मंडल के मानसून सत्र के दूसरे दिन आज विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले ही विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. केंद्र सरकार की तरफ से सेना बहाली के लिए लाई गई अग्निपथ योजना के खिलाफ विपक्ष प्रदर्शन कर रहा है. विपक्षी दल कांग्रेस के विधायकों ने अलग से काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया है, जबकि वाम दलों के विधायक हाथों में प्लेकार्ड लिए विधानसभा में प्रदर्शन करते नजर आए हैं.


कांग्रेस विधायकों की नाराजगी इस बात को लेकर भी है कि केंद्रीय एजेंसियों के जरिए उनके नेता राहुल गांधी को लगातार परेशान किया जा रहा है. कांग्रेस विधायकों ने इसे लेकर भी विरोध जताया है. साथ ही साथ अग्निपथ योजना को लेकर कांग्रेस विधायकों का कहना है कि बीजेपी के नेता अग्नि वीरों को लेकर आपत्तिजनक बयान दे रहे हैं. कोई उन्हें गार्ड की नौकरी देने की बात कहता है तो कोई अपने यहां चपरासी की यह सब कुछ बेहद हास्यास्पद है. कांग्रेस विधायक शकील अहमद ने बीजेपी नेताओं की तरफ से दिए जा रहे आपत्तिजनक बयान को लेकर नाराजगी जताई है.


उधर लेफ्ट के विधायक भी विधानसभा पोर्टिको में हाथों में प्लेकार्ड लिए नारेबाजी करते नजर आए हैं. लेफ्ट के विधायकों ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार देश की युवाओं के साथ भद्दा मजाक कर रही है. अग्निपथ योजना में 4 साल की सेवा के बाद रिटायरमेंट से बड़ा भद्दा मजाक कुछ भी नहीं हो सकता है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें