ब्रेकिंग
परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ....ज्वेलरी शॉप में कस्टमर बनकर आए बदमाश, दुकानदार को चकमा देकर 22 लाख के गहने ले भागेपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ....ज्वेलरी शॉप में कस्टमर बनकर आए बदमाश, दुकानदार को चकमा देकर 22 लाख के गहने ले भागेपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार

41 केस के आरोपी पप्पू यादव को पूर्णिया में डर लगता है: अमित शाह से एस्कार्ट और जेड श्रेणी सुरक्षा मांगी, तेजस्वी यादव से है खतरा

PATNA: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद चुने गये राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को अपने संसदीय क्षेत्र में ही डर लग रहा है. मजेदार बात ये है कि पप्पू यादव कुल 41 मुकदमों के आऱोपी हैं, ज

41 केस के आरोपी पप्पू यादव को पूर्णिया में डर लगता है: अमित शाह से एस्कार्ट और जेड श्रेणी सुरक्षा मांगी, तेजस्वी यादव से है खतरा
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद चुने गये राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को अपने संसदीय क्षेत्र में ही डर लग रहा है. मजेदार बात ये है कि पप्पू यादव कुल 41 मुकदमों के आऱोपी हैं, जिनमें उन पर बेहद संगीन आरोप लगे हैं. पप्पू यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अपने लिए सुरक्षा बलों के एस्कार्ट के साथ साथ जेड श्रेणी की सुरक्षा मांगी है. वे अपने जान के खतरे के सूबत के तौर पर एक वीडियो दिखा रहे हैं, जिसमें तेजस्वी यादव के समर्थक उन्हें ललकार रहे हैं.


पप्पू को भारी खतरा

पप्पू यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है. पत्र में उन्होंने लिखा है कि उनकी जान माल को भारी खतरा है. पप्पू यादव वे अमित शाह से गुहार लगायी है कि उन्हें पहले वाई थ्रेट सुरक्षा हासिल थी लेकिन अब उसे वाई श्रेणी कर कर दिया गया है. लेकिन बिहार सरकार वाई श्रेणी की सुरक्षा नहीं दे रही है. पप्पू यादव ने अमित शाह को भेजे गये पत्र में लिखा है


“मैं अपनी सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हूं. अब जब मैं 18वीं लोकसभा का सदस्य निर्वाचित हुआ हूं, तब से मेरी और मेरे परिवार के जान-माल को भारी खतरा हो गया है. मुझे एस्कार्ट भी नहीं दिया जाता. मात्र अंगरक्षक के सहारे चलता हूं. जबकि, मुझे दूरभाष के साथ फेसबुक पर लाइव आकर धमकी दिया गया, जिसका वीडियो मौजूद है.”


तेजस्वी यादव से खतरा!

दरअसल पप्पू यादव जिस वीडियो का हवाला देकर सुरक्षा मांग रहे हैं, वह 2024 लोकसभा चुनाव के समय का है. पूर्णिया में चुनाव प्रचार करने गये तेजस्वी यादव के काफिले में मौजूद समर्थकों की पप्पू यादव के समर्थकों से झड़प हुई थी. उसके बाद तीन-चार राजद समर्थकों ने फेसबुक पर लाइव आकर पप्पू यादव को ललकारा था. पप्पू यादव उसी वीडियो का हवाला देकर जान पर खतरे की बात कह रहे हैं.


मेरे जीवन की रक्षा के लिए जेड सुरक्षा दीजिये

पप्पू यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री को दिये पत्र में कहा है कि उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा दी जाये, जिससे कि जान-माल की हिफाजत हो सके. पप्पू यादव ने कहा है कि मामला उनके जीवन की सुरक्षा का है. इसलिए अमित शाह इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दें. वैसे पप्पू ये भी कह रहे हैं कि वे बिहार के अपराधियों, शराब माफियाओं और नक्सलियों का लगातार विरोध करते आये हैं. इसलिए माफियाओं के निशाने पर हैं. उन्हें भारत से ही नहीं बल्कि नेपाल से भी धमकी मिल रही है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें