ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar Election 2025: पटना एयरपोर्ट पर तेज-तेजस्वी का आमना-सामना, दोनों भाइयों में नहीं हुई बात; बिना कहे तेज प्रताप की चुप्पी ने कह दिया सब कुछ

Bihar Election 2025: पटना एयरपोर्ट पर तेजस्वी और तेज प्रताप यादव का आमना-सामना हुआ है. दोनों भाइयों में कोई बात नहीं हुई लेकिन तेज प्रताप की चुप्पी ने सब कुछ बयान कर दिया है.

Bihar Election 2025
© social media
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में जारी सियासी गहमागहमी के बीच पटना एयरपोर्ट से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने बिना कुछ कहे बहुत कुछ कह दिया है। पार्टी और परिवार से बेदखल हुए तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव का आमना-सामना पटना एयरपोर्ट पर हो गया। तेजस्वी ने कुछ इशारे किए लेकिन तेज प्रताप की चुप्पी ने उनके अंदर के तूफान को बता दिया।


दरअसल, कुछ समय पहले अपने 12 साल पुराने प्रेम प्रसंग का खुलासा करने के बाद तेज प्रताप यादव को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ी थी। आरजेडी चीफ और तेज प्रताप यादव के पिता लालू प्रसाद ने उन्हें न सिर्फ 6 सालों के लिए आरजेडी से निष्कासित कर दिया था बल्कि परिवार से भी बेदखल कर दिया था। पार्टी और परिवार से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप यादव ने अपनी अलग राह चुन ली।


तेज प्रताप यादव लगातार इस बात को कहते रहे कि इस सबके पीछे आरजेडी में शामिल जयचंदों का हाथ है। तेज प्रताप का इशारा किसकी तरफ है यह कमोवेश हर कोई जान रहा है। लालू प्रसाद के इस एक्शन के बाद तेजस्वी यादव ने अपने भाई के खिलाफ खुलकर बयान दिए और बता दिया कि उनके लिए पार्टी से बड़ी कोई चीज नहीं है। वहीं तेज प्रताप यादव भी पूरी मजबूती के साथ अपने रास्ते आगे बढ़ रहे हैं और बिना परिवार के सहयोग के कुछ कर दिखाने की चाह रखते हैं।


दोनों भाइयों के बीच अदावत की खबरें सामने आ रही थीं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पटना एयरपोर्ट का है, जहां अपने लिए बंडी खरीदने पहुंचे तेज प्रताप यादव का सामना तेजस्वी यादव से हो जाता है। तेजस्वी यादव वीआईपी चीफ मुकेश सहनी के साथ चुनाव के लिए कहीं रवाना हो रहे थे। इसी दौरान दोनों भाइयों का सामना हो गया। दोनों में कोई बात नहीं हुई।


तेजस्वी ने हाथ हिलाकर तेज प्रताप के साथ मौजूद एक यूट्यूबर से बात की और पूछा कि यहां क्या कर रहे हैं तो उस यूट्यूबर ने कहा कि तेजु भैया से बंडी खरीदवा रहे हैं, जिसपर तेजस्वी ने कहा कि आप लकी हैं। ये सारी बातें तेज प्रताप यादव के सामने हुईं लेकिन तेज प्रताप यादव ने एक शब्द भी नहीं बोला और ना ही तेजस्वी ने ही अपने बड़े भाई से कुछ पूछा या कहा। इस दौरान तेज प्रताप चुप रहे और उनकी चुप्पी ने बिना कुछ कहे बहुत कुछ कह दिया।





इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें