ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

पशुपति पारस बोले-चाहे सूरज इधर से उधर हो जाये भतीजे से सुलह नहीं करूंगा, चिराग ने अपने पिता को जबरन पद से हटाया था

PATNA: लोक जनशक्ति पार्टी में छिडे घमासान के बीच पशुपति कुमार पारस ने बड़ा ऐलान किया है। पारस ने ऐलान कर दिया है कि चाहे सूरज पूरब के बजाय पश्चिम से उग आये लेकिन वे अपने भतीजे

पशुपति पारस बोले-चाहे सूरज इधर से उधर हो जाये भतीजे से सुलह नहीं करूंगा, चिराग ने अपने पिता को जबरन पद से हटाया था
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: लोक जनशक्ति पार्टी में छिडे घमासान के बीच पशुपति कुमार पारस ने बड़ा ऐलान किया है। पारस ने ऐलान कर दिया है कि चाहे सूरज पूरब के बजाय पश्चिम से उग आये लेकिन वे अपने भतीजे चिराग पासवान से कभी समझौता नहीं करेंगे। पारस ने कहा कि चिराग पासवान ने तो अपने पिता को भी नहीं छोड़ा था। चिराग ने जबरदस्ती रामविलास पासवान को पार्टी के अध्यक्ष पद से हटा दिया था।


मुझे उत्तराधिकारी मानते थे रामविलास पासवान

केंद्र में मंत्री बन चुके पशुपति  पारस ने एक टीवी चैनल से बातचीत में दावा किया उनके बडे भाई स्व. रामविलास पासवान उन्हें अपना उत्तराधिकारी मानते थे. तभी जब हाजीपुर संसदीय सीट को उन्होंने छोड़ा तो बेटे के बजाय पारस को वहां चुनाव लड़ने के लिए भेजा था. पशुपति पारस ने कहा कि रामविलास पासवान हमेशा ये कहते थे कि पारस ही उनका असली वारिस है. लेकिन चिराग पासवान ने उन्हें जबरन पार्टी के अध्यक्ष पद से हटा दिया था. पारस ने कहा कि चिराग पासवान ने तो अपने पिता की इज्जत नहीं की. 


चिराग से सुलह कभी नहीं

पशुपति पारस ने कहा कि जब चिराग पासवान ने अपने पिता की इज्जत नहीं की तो मेरी इज्जत करने का सवाल कहां उठता है. चिराग ये मानते ही नहीं हैं  कि मेरे शरीर में भी वही खून है जो उनके शरीर में है. चिराग हमेशा मुझे अपने खून से अलग मानते थे. चिराग पासवान ने मजबूर कर दिया कि मैं पार्टी की कमान अपने हाथों में लूं. पशुपति पारस ने कहा कि सूरज इधर से उधर हो सकता है मगर अब चिराग के साथ सुलह नहीं हो सकती. अब पूरी पार्टी मेरे साथ है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें