ब्रेकिंग
Bihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपबेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीरवैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तारBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपबेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीरवैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तार

Bihar Politics: मकर संक्रांति पर बिहार में होगा बड़ा सियासी खेला! BJP और लालू-नीतीश को लेकर पप्पू यादव ने बताई अंदर की बात

लालू प्रसाद के ऑफर के बाद बिहार की सियासत में एक बार फिर से नीतीश कुमार पलटी मारने की चर्चा तेज है. पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने मकर संक्रांति के दिन बड़े सियासी खेल का दावा किया है.

big political game in Bihar
मकर संक्रांति पर पकेगी सियासी खिचड़ी!
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: मकर संक्रांति आते ही बिहार में सियासी खिचड़ी पकने लगती है। लालू प्रसाद द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महागठबंधन के साथ आने का खुला ऑफर देने के बाद से बिहार की सियासत में एक बार फिर से कयासों का बाजार गर्म है। इसी बीच पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने दावा कर दिया है कि मकर संक्रांति के दिन बिहार में बड़ा सियासी खेला होने वाला है।


दरअसल, नए साल के आगाज के साथ ही आरजेडी चीफ लालू प्रसाद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महागठबंधन के साथ आने का ओपन ऑफर देकर बिहार की सियासत को गरमा दिया था। राजनीतिक पंडित तरह तरह की संभावना तलाशने लगे हालांकि जेडीयू और बीजेपी लगातार यह बताने की कोशिश करते रहे है एनडीए पूरी तरह से एकजुट है और लालू यादव मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रह हैं। साल के शुरुआत के साथ जो सियासी पारा ऊपर चढ़ा वह अब भी बरकरार है। 


अब पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बिहार में सियासी बदलाव को लेकर बड़ा दावा कर दिया है। खगड़िया पहुंचे पप्पू यादव ने लालू प्रसाद और नीतीश कुमार को एक दूसरे का पूरक बताया है और कहा है कि बीजेपी नीतीश कुमार को राजनीतिक रूप से खत्म करने के लिए जाल बुन रही है। 14 जनवरी को जिस गली में चूड़ा दही जाएगा, वहीं गुड़ मीठा होगा है। लालू और नीतीश एक दूसरे के पूरक है। दोनों एक दूसरे के महत्व को अच्छी तरह से समझते हैं।


पप्पू यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी नीतीश कुमार को किसी भी कीमत पर पॉलिटकल जिंदा नहीं रहने देगी। बीजेपी अपने सहयोगियों को कभी भी आगे नहीं बढ़ने देती है। एनडीए में चिराग हों या पशुपति पारस दोनों के साथ क्या किया गया। नीतीश कुमार और लालू यादव को अच्छी तरह से पता है कि दोनों एक दूसरे की जरुरत हैं। एक दूसरे के सहारे ही चुनाव के पहले काम आएंगे फिर चुनाव के बाद जो हो जाए। मकर संक्रांति के दिन कौन किसके घर दही-चूड़ा खाने जाता है, देख लीजिएगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें