ब्रेकिंग
‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप

Bihar Politics: बिहार चुनाव से पहले बुरे फंसे सांसद पप्पू यादव, इनकम टैक्स ने भेजा नोटिस; जानिए.. क्या है मामला?

Bihar Politics: सांसद पप्पू यादव को आयकर विभाग का नोटिस मिला है। सांसद ने आरोप लगाया कि बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक मदद देने को अपराध बताया गया है। पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर कहा कि अगर यह अपराध है तो वह हर वंचित की मदद का यह अपराध करते रहेंगे।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव परेशानियों से घिरते नजर आ रहे हैं। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बीच उनके ऊपर पैसे बांटने का आरोप लगा है। उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लनघन का केस दर्ज होने के बाद अब आयकर विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया है। 


दरअसल, पिछले दो सप्ताह में पप्पू यादव वैशाली जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे थे और कुछ परिवारों को आर्थिक मदद के रूप में नकद राशि दी थी। इस मदद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सहदेई थाने में उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था। 


आयकर विभाग का यह नोटिस विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद नकद वितरण के संदर्भ में आया है। इस मामले को लेकर अब जांच आगे बढ़ रही है। सांसद पप्पू यादव ने आरोप लगाया है कि उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए नकद राशि बांटने को अपराध बताया गया है।


सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से पप्पू यादव ने कहा कि "मुझे इनकम टैक्स का नोटिस मिला है। बाढ़ पीड़ितों की मदद में रुपये बांटना अपराध है। अगर यह अपराध है, तो मैं हर वंचित और पीड़ित की सहायता का यह अपराध बार-बार करता रहूंगा।"


उन्होंने बताया कि उन्होंने वैशाली जिले के नयागांव पूर्वी पंचायत के मनियारी गांव में बाढ़ पीड़ितों की सहायता की थी, जहां बाढ़ के कारण कई घर और संपत्ति गंगा नदी में बह गए थे। सांसद ने सवाल उठाया कि अगर वे मदद नहीं करते तो क्या गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और स्थानीय सांसद चिराग पासवान की तरह मूकदर्शक बनकर बैठते। 



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें