ब्रेकिंग
बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक

Bihar Election 2025: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का तीखा हमला, तेजस्वी यादव को बताया लुटेरा

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला। उन्हें लुटेरा, भ्रष्टाचारी और परिवारवादी बताते हुए चारा और दूध घोटाले तक के आरोप लगाए।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: बिहार चुनावी माहौल के बीच केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने तेजस्वी को “लुटेरा, भ्रष्टाचारी और परिवारवादी” बताते हुए उन पर कई गंभीर आरोप लगाए।


नित्यानंद राय ने कहा कि तेजस्वी यादव के माता-पिता ने उस समय भी महिलाओं और बच्चों पर दमन किया, जब वे सत्ता में थे। यहां तक कि मां की गोद में सो रहे बच्चे के दूध तक का घोटाला किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि राजद ने चारा घोटाले के जरिए गरीबों का हक छीना और यह सब जनता आज भी याद रखे हुए है।


गृह राज्य मंत्री ने आगे कहा कि तेजस्वी यादव की सरकार में चारा घोटाले समेत कई बड़े घोटाले हुए। तेजस्वी बार-बार झूठ बोलते हैं, लेकिन जनता उन्हें अब और बर्दाश्त नहीं करेगी। उनका 'सुपड़ा' इस बार पूरी तरह साफ हो जाएगा। 


अंत में नित्यानंद राय ने एनडीए सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि, देश और बिहार में एनडीए की सरकार विकास के मार्ग पर अग्रसर है। जनता को अब फर्क साफ दिखाई दे रहा है। बता दें कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर बड़े चुनावी वादे किए हैं और बीजेपी के साथ साथ सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें