ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Nishant Kumar: सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री का चर्चा, जेडीयू दफ्तर के बाहर लगे पोस्टरों से अटकलें तेज

Nishant Kumar: जदयू कार्यालय के बाहर लगे पोस्टरों के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में संभावित एंट्री की चर्चा तेज हो गई है। संजय झा समेत कई नेताओं ने संकेत दिए हैं कि पार्टी चाहती है कि निशांत सक्रिय राजनीति में आएं।

Nishant Kumar
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Nishant Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। जदयू कार्यालय के बाहर लगे पोस्टरों ने इस कयासबाज़ी को और हवा दे दी है। पटना स्थित पार्टी दफ्तर पर लगाए गए पोस्टरों में लिखा है कि 'अब पार्टी की कमान संभालें निशांत' और 'नीतीश सेवक मांगें निशांत'। हालांकि जदयू ने साफ कर दिया है कि निशांत के राजनीति में आने का अंतिम फैसला स्वयं उन्हीं को करना है।


दरअसल, ये पोस्टर ऐसे समय पर सामने आए हैं, जब जदयू ने राज्य में 2025–2028 सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। शुक्रवार को जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने भी निशांत की राजनीति में संभावित एंट्री को लेकर संकेत दिए थे। 


पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान झा ने कहा था कि पार्टी सदस्य, शुभचिंतक और समर्थक चाहते हैं कि निशांत कुमार पार्टी में शामिल हों और सक्रिय भूमिका निभाएं। लेकिन यह निर्णय उन्हीं पर निर्भर करता है कि वह कब पार्टी में आएंगे। खास बात यह कि बयान के दौरान निशांत भी वहीं मौजूद थे।


निशांत कुमार का जन्म 20 जुलाई 1975 को हुआ था। वे नीतीश कुमार और मंजू सिन्हा के इकलौते बेटे हैं। निशांत ने शुरुआती पढ़ाई पटना के सेंट केरन्स से की, फिर मसूरी स्थित मानव भारती इंडिया इंटरनेशनल स्कूल में अध्ययन किया। इसके बाद उन्होंने मेसरा स्थित BIT से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की।


साल 2017 में निशांत ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि उन्हें राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है और वे आध्यात्म के मार्ग पर चलना चाहते हैं। उनका कहना था मेरा पहला प्यार आध्यात्म है। राजनीति मेरा क्षेत्र नहीं है। हालांकि हाल के वर्षों में उन्हें कई कार्यक्रमों में पिता नीतीश कुमार के समर्थन में सक्रिय देखा गया है, जिसके बाद राजनीतिक एंट्री के कयास और तेज हो गए हैं।


बता दें कि शनिवार को सीएम नीतीश कुमार ने जदयू के सदस्यता अभियान (2025–2028) की शुरुआत की। उनके बाद संजय झा, वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह, बिहार जदयू अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सहित कई नेताओं ने सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान भी झा ने निशांत की संभावित एंट्री को लेकर कहा कि अंतिम फैसला निशांत को करना है, लेकिन यदि वे पार्टी में आते हैं तो यह जदयू के लिए बेहतर होगा।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें