ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

जल्द ही लग्जरी रेंज रोवर में नजर आएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, CM के लिए खरीदी जायेंगी 4 बुलेटप्रूफ विदेशी गाड़ियां

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही बुलेटप्रूफ लग्जरी रेंज रोवर गाड़ी में नजर आ सकते हैं। सरकार मुख्यमंत्री की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चार हाई-सिक्योरिटी गाड़ियों की खरीद की प्रक्रिया अपना रही है।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA:  बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar जल्द ही नई और हाई-सिक्योरिटी लग्जरी गाड़ी में सफर करते नजर आ सकते हैं। राज्य सरकार मुख्यमंत्री के लिए बुलेटप्रूफ रेंज रोवर गाड़ी की खरीद की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। इस फैसले के बाद यह पहली बार होगा जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रेंज रोवर जैसी लग्जरी एसयूवी का इस्तेमाल करते दिखेंगे। सूत्रों के हवाले से ये खबर निकल कर आ रही है. 


अब तक EV और भारतीय गाड़ियों का करते रहे हैं इस्तेमाल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब तक आधिकारिक दौरों और सरकारी कार्यक्रमों में अधिकतर इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) और भारतीय कंपनियों की गाड़ियों का ही इस्तेमाल करते आए हैं। पर्यावरण संरक्षण का मैसेज देने के लिए वे इलेक्ट्रिक व्हीकल में चलते हैं. ऐसे में रेंज रोवर जैसी लग्जरी गाड़ी की खरीद को एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।


सुरक्षा कारणों से लिया गया फैसला

सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह फैसला मुख्यमंत्री की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर एजेंसियों की ओर से समय-समय पर समीक्षा की जाती रहती है। इसी के तहत बुलेटप्रूफ रेंज रोवर जैसी अत्याधुनिक सुरक्षा से लैस गाड़ी को उपयुक्त माना गया है। बताया जा रहा है कि यह वाहन उच्च स्तर की बैलिस्टिक सुरक्षा से लैस होगा, जिससे किसी भी संभावित खतरे की स्थिति में मुख्यमंत्री की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।


चार गाड़ियों की खरीद होगी

राज्य सरकार एक नहीं बल्कि चार बुलेटप्रूफ गाड़ियों की खरीद की प्रक्रिया अपना रही है। इनमें से कुछ गाड़ियां मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल की जाएंगी, जबकि अन्य को बैकअप और सुरक्षा प्रबंधन के लिए रखा जाएगा। इससे वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकेगा। हालांकि अभी इन गाड़ियों की कीमत और तकनीकी विवरण सार्वजनिक नहीं किए गए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि बुलेटप्रूफ और आयातित होने के कारण इनकी लागत काफी अधिक होगी।


EV और भारतीय गाड़ियों का उपयोग जारी रहने के संकेत

सूत्रों का कहना है कि इसके बावजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रोजमर्रा के सामान्य कार्यक्रमों में EV और भारतीय गाड़ियों का उपयोग जारी रख सकते हैं। रेंज रोवर गाड़ियों का इस्तेमाल मुख्य रूप से हाई-सिक्योरिटी मूवमेंट, बड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों या विशेष परिस्थितियों में ही किया जाएगा।


जल्द दिखेंगे नई गाड़ी में

खरीद प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बुलेटप्रूफ रेंज रोवर में देखा जा सकता है। यह बिहार की राजनीति में एक अलग और खास तस्वीर पेश करेगा, क्योंकि सादगी के लिए पहचाने जाने वाले मुख्यमंत्री पहली बार इतनी हाई-एंड लग्जरी गाड़ी में नजर आएंगे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें