ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा

Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच बिहार की राजनीति गरमा गई है। पप्पू यादव ने बीजेपी पर जनादेश का अपमान करने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे।

Nitish Kumar
पप्पू यादव का बड़ा हमला
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा से बिहार की सियासत में उबाल आ गया है। बड़े सियासी उलटफेर के बीच पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने इसे बीजेपी की साजिश बताया है और कहा है कि जनादेश का अपमान बीजेपी को काफी भारी पड़ेगा।


दरअसल, बिहार की राजनीति में आज बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिल सकता है। चर्चा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाने की तैयारी कर रहे हैं, जिसके बाद बिहार में अगला मुख्यमंत्री बीजेपी का हो सकता है। नीतीश कुमार आज राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। 


इसके अलावा उनके बेटे निशांत कुमार भी आज जेडीयू की सदस्यता ग्रहण करेंगे। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच विपक्षी नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर बीजेपी पर निशाना साधा है।


पप्पू यादव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि जब जनादेश नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाए रखने के लिए मिला था, तो फिर तीन महीने में बीजेपी उसे क्यों छीन रही है? उन्होंने कहा कि जनादेश का अपमान बीजेपी को बहुत भारी पड़ेगा और इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें