ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Nitish Kumar: सीएम आवास के बाहर भारी बवाल, नाराज कार्यकर्ताओं ने JDU विधायक को खदेड़कर भगाया

Nitish Kumar: होली के बीच बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई जब नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर फैली। सीएम आवास के बाहर जुटे जेडीयू कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया और विधायक को वहां से लौटने पर मजबूर कर दिया।

Nitish Kumar
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Nitish Kumar: होली के जश्न के बीच बिहार में सियासी उलटफेर को लेकर हड़कंप मंच गया है। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की जानकारी मिलते ही सीएम आवास के बाहर बड़ी संख्या में जेडीयू के कार्यकर्ता पहुंचे हैं और पुरजोर तरीके से इसका विरोध कर रहे हैं। 


इसी बीच सीएम आवास पहुंचे हिलसा के जेडीयू विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया को कार्यकर्ताओं के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। नाराज कार्यकर्ताओं ने विधायक को वहां से भगा दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं के गुस्से को देखते हुए मंत्री जमा खान भी वहां से चुपचाप वापस लौट गए।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों ने सियासी गलियारों में भूचाल ला दिया है। जैसे ही यह चर्चा सार्वजनिक हुई, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के अंदर भी विरोध के स्वर खुलकर सामने आने लगे। कार्यकर्ताओं का साफ कहना है कि उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार ही स्वीकार हैं। उनका तर्क है कि जनता ने जिस नेतृत्व पर भरोसा जताया है, उसी को आगे भी राज्य की कमान संभालनी चाहिए।


सीएम आवास के बाहर कार्यकर्ताओं के हंगामे के बीच हिलसा के जेडीयू विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया सीएम आवास पहुंचे तो कार्यकर्ता और उग्र हो गए और विधायक की गाड़ी को घुसने से रोक दिया और जेडीयू विधायक को वहां से खदेड़ दिया। इस दौरान मंत्री जमा खान भी वहां पहुंचे लेकिन कार्यकर्ताओं के भारी विरोध को देख वहां से लौट गए।


बढ़ते राजनीतिक तनाव को देखते हुए प्रशासन ने मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा कड़ी कर दी है। सीएम हाउस के दोनों मुख्य गेटों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है, वहीं आसपास के इलाकों में भी पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री आवास के आसपास बैरिकेडिंग कर दी गई है और आने-जाने वालों की सख्ती से जांच की जा रही है। हालात ऐसे हैं कि पूरा इलाका किसी पुलिस छावनी जैसा नजर आ रहा है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें