ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Smriddhi Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर को दी 853 करोड़ की योजनाओं की सौगात, सड़क और फोरलेन परियोजनाओं की समीक्षा की

Smriddhi Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान मुजफ्फरपुर में 853 करोड़ की 172 विकास योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास व कार्यारंभ किया और सड़क व फोरलेन परियोजनाओं की समीक्षा की।

Smriddhi Yatra
172 विकास योजनाओं की सौगात
© social media
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Smriddhi Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के तहत शुक्रवार को मुजफ्फरपुर जिले का दौरा किया और जिले में चल रही तथा प्रस्तावित विकास योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मुशहरी प्रखंड के अंतर्गत चांदनी चौक (एनएच-28) से बरखी पथ (एनएच-57) तक सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि परियोजना का लगभग 15 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और इसे तय समय-सीमा के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।


इससे पहले मुख्यमंत्री ने कृषि उत्पादन बाजार समिति, अहियापुर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुजफ्फरपुर जिले के लिए 853 करोड़ रुपये की लागत से कुल 172 विकास योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और कार्यारंभ किया। इनमें 212 करोड़ रुपये की 47 योजनाओं का उद्घाटन, 194 करोड़ रुपये की 89 योजनाओं का शिलान्यास और 447 करोड़ रुपये की 36 योजनाओं का कार्यारंभ शामिल है।


समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से मुजफ्फरपुर पहुंचे और बखरी मोड़ स्थित कैंप कार्यालय में ठहरकर निर्माणाधीन बखरी–चांदनी चौक फोरलेन का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि फोरलेन परियोजना का 20 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो चुका है। इसके पूर्ण होने से शहर के अंदर यातायात दबाव कम होगा और बैरिया, दरभंगा एवं सीतामढ़ी की ओर जाने वाले वाहनों को बेहतर सुविधा मिलेगी।


बाजार समिति परिसर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नवंबर 2005 के बाद राज्य से भय, भूख और भ्रष्टाचार का माहौल समाप्त हुआ है। आधारभूत संरचनाओं को मजबूत कर विकास की ठोस नींव रखी गई है। 


उन्होंने कहा कि सात निश्चय-3 के तहत मुजफ्फरपुर का सर्वांगीण विकास किया जाएगा और शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, उद्योग, पर्यटन और खेल के क्षेत्र में नई योजनाओं को गति दी जाएगी। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, सम्राट चौधरी सहित कई मंत्री, विधायक और विधान पार्षद उपस्थित रहे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें