ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Nitish Kumar: फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मकर संक्रांति के बाद हो सकती है शुरुआत; जल्द जारी होगा शेड्यूल

Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा चुनाव जीत के बाद पहली बार बिहार यात्रा पर निकलेंगे. मकर संक्रांति के बाद मुख्यमंत्री के बिहार दौरे की संभावना है.

Nitish Kumar
© File
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार यात्रा पर निकलने वाले हैं। इसी महीने प्रस्तावित इस यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय विस्तृत कार्यक्रम तैयार करने में जुट गया है। यात्रा की तिथि और कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जिसकी आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी।


विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद यह मुख्यमंत्री की पहली राज्यव्यापी यात्रा होगी। इस दौरान वे विकास कार्यों की जमीनी हकीकत का जायजा लेंगे और विभिन्न सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री चुनाव में जीत दिलाने के लिए राज्य की जनता के प्रति आभार भी व्यक्त करेंगे।


बताया जा रहा है कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य पिछली प्रगति यात्रा के दौरान किए गए वादों और लिए गए निर्णयों की प्रगति की समीक्षा करना है। जिन योजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है, उनका मुख्यमंत्री लोकार्पण भी करेंगे। यात्रा के दौरान नीतीश कुमार आम लोगों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। 


माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री 14 जनवरी, मकर संक्रांति के बाद अपनी इस महत्वपूर्ण यात्रा की शुरुआत कर सकते हैं। सीएम की यात्रा को लेकर राज्य के सभी जिलों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिलों के डीएम और एसपी को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं जिलावार स्थलों का चयन भी किया जा रहा है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें