ब्रेकिंग
अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

Nitish Kumar: सीएम नीतीश कुमार की यात्रा का डेट फाइनल, इस दिन से बिहार भ्रमण पर निकलेंगे मुख्यमंत्री; जानिए.. क्या होगा नाम?

Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 जनवरी से बिहार भ्रमण पर निकलेंगे। ‘बिहार समृद्धि यात्रा’ के दौरान वे जिलों का दौरा कर जनता से संवाद करेंगे और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

Nitish Kumar
© File
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Nitish Kumar: बिहार की सियासत ने बड़ी खबर आ रही है। लगातार 10वीं बार सीएम बनने के बाद नीतीश कुमार एक बार फिर से राज्य की जनता के बीच होंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित यात्रा का डेट फिक्स हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मकर संक्रांति के तुरंत बाद बिहार की यात्रा पर निकलेंगे।


मिली जानकारी के अनुसार, आगामी 16 जनवरी से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार की यात्रा पर निकलेंगे। इस दौरान वह विभिन्न जिलों का दौरा कर आम जनता के साथ संवाद करेंगे और प्रगति यात्रा के दौरान घोषित किए गए विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। उनकी इस यात्रा का नाम ‘समृद्धि यात्रा’ रखा गया है।


16 जनवरी से शुरू होने वाली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा को लेकर बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी अपर मुख्य सचिव/ प्रधान सचिव/सचिव, जिलों के सभी प्रभारी सचिव, डीजीपी, सभी प्रमंडलीय आयुक्त, सभी क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक / उप महानिरीक्षक, सभी डीएम, सभी एसएसपी और एसपी को पत्र लिखा है।


कैबिनेट विभाग की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि मुख्यमंत्री का 16 जनवरी 2026 से जिलावार 'समृद्धि यात्रा' कार्यक्रम निर्धारित है। मुख्यमंत्री द्वारा जिलों में भ्रमण के दौरान प्रगति यात्रा एवं सात निश्चय से संबंधित योजनाओं तथा जिले की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं का स्थल निरीक्षण करेंगे।


इसके साथ ही साथ समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न जिले की महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास / उद्घाटन करेंगे। वहीं इस दौरान जन संवाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री जिलास्तरीय योजनओं की समीक्षा बैठक भी करेंगे।


मुख्यमंत्री की यात्रा के दौरान संबंधित जिला डीएम इस कार्यक्रम हेतु ससमय सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करेंगे। योजनाओं के स्थल निरीक्षण के समय संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव/ प्रधान सचिव / सचिव उपस्थित रहेंगे।


समीक्षा बैठक में पुलिस महानिदेशक तथा निर्धारित विषयों से संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव/ प्रधान सचिव / सचिव उपस्थित रहेंगे। अपरिहार्य स्थिति में विभाग के दूसरे वरीयतम पदाधिकारी बैठक में भाग लेंगें। संबंधित जिला की विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की पूर्व से ही समीक्षा कर लेंगे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें