ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

‘उ सब कुछ किया है? खाली गड़बड़ किया है’, सुपौल में लालू-राबड़ी पर बरसे सीएम नीतीश कुमार, बोले- सब बढ़िया होने वाला है

सुपौल में समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू-राबड़ी शासनकाल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उस दौर में बिहार में सिर्फ गड़बड़ी हुई, जबकि उनकी सरकार ने महिलाओं और विकास के लिए कई काम किए हैं।

Nitish Kumar
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज तीसरे चरण की समृद्धि यात्रा पर बिहार भ्रमण पर निकले हैं। आज सुपौल से उन्होंने इसका आगाज किया है। सुपौल में सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने एक बार फिर लालू-राबड़ी राज को याद किया और उनपर खूब बरसे। उन्होंने कहा कि उन लोगों ने बिहार के लिए कुछ नहीं किया और किया तो सिर्फ गड़बड़ करने का काम किया है।


दरअसल, पिछले दो दशक से बिहार के मुख्यमंत्री पद पर आसीन नीतीश कुमार जल्द ही सीएम की कुर्सी छोड़कर राज्यसभा चले जाएंगे। 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव में उनकी जीत तय है। राज्यसभा जाने से पहले नीतीश कुमार बाकी बचे कामों को जल्द से जल्द पूरा कर लेना चाहते हैं। इसलिए वे तीसरे चरण के समृद्धि यात्रा के तहत बाकी बचे जिलों के दौरे पर निकले हैं।


मुख्यमंत्री ने मंगलवार को सुपौल से तीसरे चरण की समृद्धि यात्रा की शुरुआत की है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरकार के विजन को फिर से स्पष्ट किया और न्याय के साथ विकास की प्रतिबद्धता को हर हाल में पूरा करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने लालू राबड़ी शासनकाल को याद करते हुए जोरदार हमला बोला।


सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि “ पहले कैसे गड़बड़ था उन लोगों के राज में..उ सब कुछ था जी.. जरा याद कीजिए.. उ सब को कुछ मत कीजिए, इधर से उधर... उ सब कोई काम किया है क्या...सात दिन में हट गया था.. भाग गया था.. तो अपनी पत्नी को बना दिया था.. महिला के लिए कुछ किया था क्या... गड़बड़ सब किया है.. इसलिए याद रखिए.. हमलोग कितना बढ़िया महिला सब को किए.. सभी महिलाओं के लिए काम कर रहे हैं.. पूरे बिहार के लिए हर काम हो रहा है.. अब सब बढिया होने वाला है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें