ब्रेकिंग
बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़रांची में 2 आदिवासी महिलाओं के अपमान पर बवाल, कालिख पोतने वालों के घर पर भीड़ ने किया हमलाबिहार सरकार ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के नियम सख्त किए, ऑनलाइन दस्तावेज अनिवार्यनालंदा हादसे के बाद पटना के महावीर मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, आईजी जीतेन्द्र राणा ने लिया जायजा टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिसबिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़रांची में 2 आदिवासी महिलाओं के अपमान पर बवाल, कालिख पोतने वालों के घर पर भीड़ ने किया हमलाबिहार सरकार ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के नियम सख्त किए, ऑनलाइन दस्तावेज अनिवार्यनालंदा हादसे के बाद पटना के महावीर मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, आईजी जीतेन्द्र राणा ने लिया जायजा टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस

नीतीश के खास मंत्री ने ललकारा: दम है तो दो पैग मार कर घर से बाहर निकलिए, पता चल जायेगा कि सुशासन क्या है

NALANDA: शराबबंदी को लेकर बिहार में पुलिस औऱ सरकार के ड्रामे के बीच नीतीश कुमार के सबसे खास मंत्रियो में से एक ने अलग ही चुनौती दे दी है. मंत्री जी ने कहा कि जिन्हें लग रहा है कि स

नीतीश के खास मंत्री ने ललकारा: दम है तो दो पैग मार कर घर से बाहर निकलिए, पता चल जायेगा कि सुशासन क्या है
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

NALANDA: शराबबंदी को लेकर बिहार में पुलिस औऱ सरकार के ड्रामे के बीच नीतीश कुमार के सबसे खास मंत्रियो में से एक ने अलग ही चुनौती दे दी है. मंत्री जी ने कहा कि जिन्हें लग रहा है कि सुशासन की सरकार शराबबंदी लागू करने में फेल हो गयी है वे दो पैग मार कर घर से बाहर निकल जायें. फिर हैसियत का अंदाजा हो जायेगा।


मंत्री विजय चौधरी का चैलेंज  

ये चैलेंज बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने दिया है. जेडीयू आज पूरे राज्य में नीतीश कुमार के 15 साल के कार्यकाल का जश्न मना रहा था. इसी सिलसिले में जदयू के 15 साल-बेमिसाल कार्यक्रम को मनाने बिहारशरीफ पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि शराबबंदी को फेल बताने वाले गलतबयानी कर रहे हैं. मंत्री ने कहा कि जो  लोग कह रहे हैं कि शराबबंदी का असर नहीं है उनमें हिम्मत हो तो दो पैग पीकर घर से बाहर आएं. उसके बाद उन्हें असलियत पता चल जायेगी।


सिर्फ नीतीश में शराबबंदी लागू करने की ताकत

मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि सिर्फ नीतीश कुमार ही ऐसे नेता हैं जिन्होंने शराब पर रोक लगा दिया. वर्ना शराबबंदी को लागू करने की किसी में ताकत नहीं थी. नीतीश कुमार ने सरकार को आ रहे पैसे और राजस्व की परवाह किए बिना शराबबंदी लागू कर दी. उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार की नजर में पैसे से ज्यादा जरूरी है, लोगों की जिंदगी बचाना. नीतीश कुमार ने जब शराबबंदी लागू किया उससे पहले सूर्यास्त के बाद सभ्य लोग घर से बाहर नहीं निकलना चाहते थे. शराबी नशे में टुल्ल होकर सड़कों पर बवाल करते थे. लेकिन नीतीश कुमार के फैसले के कारण अब किसी की हिम्मत नहीं कि वह शराब पीकर सड़क पर तमाशा करे. इसके कारण ही जेडीयू ये कह रही है कि नीतीश के 15 साल बेमिसाल है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें