ब्रेकिंग
पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब

नीतीश और उनके करीबी नेताओं को JDU से बाहर करने वाले हैं RCP, RJD का दावा.. प्रमोद चंद्रवंशी जैसा होगा हाल

PATNA : जनता दल यूनाइटेड में चल रहे अंदरूनी खींचतान के बीच आरजेडी ने बड़ा दावा किया है. आरजेडी ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत उनके कई करीबी नेताओं को आरसीपी सिंह प

नीतीश और उनके करीबी नेताओं को JDU से बाहर करने वाले हैं RCP, RJD का दावा.. प्रमोद चंद्रवंशी जैसा होगा हाल
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : जनता दल यूनाइटेड में चल रहे अंदरूनी खींचतान के बीच आरजेडी ने बड़ा दावा किया है. आरजेडी ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत उनके कई करीबी नेताओं को आरसीपी सिंह पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने वाले हैं. आरजेडी प्रवक्ता का शक्ति सिंह यादव ने कहा है कि उन्हें यह जानकारी मिली है कि आरसीपी सिंह बहुत जल्द मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ उनके करीबी श्रवण कुमार, कौशलेंद्र कुमार और संजय गांधी जैसे नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित करने वाले हैं.



दरअसल दिल्ली में जेडीयू के पुराने नेता प्रमोद चंद्रवंशी के साथ आरसीपी सिंह के आवास पर जो कुछ हुआ उसके बाद आरजेडी ने यह दावा किया है. प्रमोद चंद्रवंशी के साथ आरसीपी सिंह के आवास के बाहर हुई बदसलूकी को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने सवाल खड़े किए हैं. आरजेडी ने नीतीश कुमार से पूछा है कि अति पिछड़ा तबके से आने वाले प्रमोद चंद्रवंशी को बेइज्जत किया गया और वह चुप क्यों हैं. नीतीश कुमार का अति पिछड़ा प्रेम कहां चला गया है. प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा है कि बहुत जल्द नीतीश कुमार की कुर्सी जाने वाली है और वह पार्टी से बाहर कर दिए जाएंगे.


राजद नेता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह तानाशाह हो गए हैं. जिस तरह उन्होंने अति पिछड़ा वर्ग के नेता को धक्के देकर बाहर निकाला, उससे जाहिर होता है कि वह किस तरीके से पार्टी को चलाना चाहते हैं. नीतीश कुमार का अति पिछड़ा प्रेम अब कहां गया. पार्टी से बहुत जल्द वे भी निकाले जायेंगे. आरसीपी सिंह इनके भी पार्टी से बेदखल करेंगे.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें