ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

नीतीश और सुनील सिंह की तीखी बहस पर बोले सुशील मोदी, विधायकों पर खुफिया नजर, फोन टैपिंग करा रहे नीतीश ?

PATNA: राजद के एमएलसी सुनील कुमार सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच हुई तीखी बहस को लेकर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि इस

नीतीश और सुनील सिंह की तीखी बहस पर बोले सुशील मोदी, विधायकों पर खुफिया नजर, फोन टैपिंग करा रहे नीतीश ?
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA:  राजद के एमएलसी सुनील कुमार सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच हुई तीखी बहस को लेकर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि इससे यह पता चलता है कि आरजेडी और जेडीयू के बीच परस्पर अविश्वास गहरा हुआ है। उन्होंने कहा कि कौन किसके सम्पर्क में है? और किसके साथ किस नेता की क्या बात हुई? यह सब नीतीश कुमार को पता है। 


उन्होंने कहा कि यह बात खुद मुख्यमंत्री ने कहा है। ऐसे में यदि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह पता है, तो लगता है विधायकों के फोन टैप कराये जा रहे हैं और  खुफिया विभाग के जरिये सब पर नजर रखी जा रही है। सुशील मोदी ने कहा कि महागठबंधन सरकार बनने के 11 महीने बाद न राजद को नीतीश कुमार स्वीकार्य हैं और न जदयू को तेजस्वी यादव को सत्ता सौंपना मंजूर है।


सांसद सुशील मोदी ने कहा कि राजद के लोग लालू प्रसाद के चेहरे पर और जदयू के लोग भाजपा के वोट तथा पीएम मोदी के चेहरे पर चुनाव जीते हैं। सरकार बनाने वाले दोनों प्रमुख दलों में कोई भी नीतीश कुमार के चेहरे पर चुनाव नहीं जीता है। सुशील मोदी आगे कहते हैं कि एमएलसी सुनील सिंह से हमारे मतभेद हो सकते हैं, लेकिन 27 साल से वे लालू प्रसाद के विश्वास पात्र हैं। कभी उन्होंने पलटी नहीं मारी। उन्होंने कहा कि सुनील सिंह जैसे व्यक्ति की निष्ठा पर नीतीश कुमार कैसे सवाल उठा सकते हैं, जिनकी रैंकिंग अविश्वसनीय नेताओं में की जाती है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें